फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG said, stone pelting and strike are now a matter of history, operation against terrorists continues

जेके एलजी: पत्थरबाजी और हड़ताल अब इतिहास की बात, आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों के ऑपरेशन रहेंगे जारी

Fri, 02 Dec 2022 02:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Dec 2022 02:38 AM IST
सार

उप राज्यपाल ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए उनके खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेंगे। प्रदेश खास कर कश्मीर में परिवर्तन की लहर जारी है। एलजी ने कहा कि प्रदेश के कई जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।

विज्ञापन
LG said, stone pelting and strike are now a matter of history, operation against terrorists continues
रियासी के पौनी में बलिदान स्तंभ का उद्घाटन करने एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी और हड़ताल अब इतिहास की बात हो गई है। प्रदेश में मौजूदा समय में गिने चुने आतंकी और उनके समर्थक बचे हैं उनके खिलाफ सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को यहां शुरू हुए 11 दिवसीय अतिविष्णु महायज्ञ में बलिदान स्तंभ का उद्घाटन करने के दौरान मीडिया से कहीं। 

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए उनके खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेंगे। प्रदेश खास कर कश्मीर में परिवर्तन की लहर जारी है।   एलजी ने कहा कि प्रदेश के कई जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। पहले शहीद जवान के परिजनों को पांच लाख रुपये मिलते थे। इसको बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। हालांकि यह भी कम है, जिसको बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। एलजी ने कहा कि प्रदेश में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने आतंकवाद का हर परिस्थिति में डट कर मुकाबला किया है।


उनके सहयोग को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। पांच अगस्त 2019 के बाद प्रदेश में काफी बदलाव आया है। विकास के कार्यों को बढ़ावा मिला है। कई परियोजनाओं को शुरू कर इसका लाभ लोगों को दिया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक सोच बनना शुरू हुई है और परिवर्तन की लहर जारी है।

रियासी में थोड़े समय में 1012 प्रोजेक्ट पूरे

 सिन्हा ने कहा कि जिला रियासी में पिछले कई वर्षों की तुलना में थोड़े समय में 1012 प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं, जोकि एक रिकार्ड है। आने वाले समय में विकास कार्यों को बढ़ाया दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एलजी ने शहीद कैप्टन बिक्रम बत्तरा के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed