{"_id":"651e56d146c323f59409d365","slug":"lg-manoj-sinha-said-jammu-kashmir-is-necessary-to-take-potential-of-districts-for-the-economic-development-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: प्रदेश के आर्थिक विकास को जिलों की क्षमता का दोहन करना जरूरी- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: प्रदेश के आर्थिक विकास को जिलों की क्षमता का दोहन करना जरूरी- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
Thu, 05 Oct 2023 11:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:55 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को केंद्र प्रायोजित और यूटी क्षेत्र की योजनाओं के तहत नए पात्र लाभार्थियों और जन्म से किसी भी प्रकार की असामान्यता वाले बच्चों की पहचान करने के लिए नियमित सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले की क्षमता का दोहन करना हमारा प्रयास है। प्रशासन के सभी स्तरों पर प्रत्येक अधिकारी की विकास का लाभ हर घर तक पहुंचाने के लिए अधिक समर्पण और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी तय की गई है। उपराज्यपाल ने बुधवार को शोपियां में जिला समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों और यूटी व केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने अधिकारियों को केंद्र प्रायोजित और यूटी क्षेत्र की योजनाओं के तहत नए पात्र लाभार्थियों और जन्म से किसी भी प्रकार की असामान्यता वाले बच्चों की पहचान करने के लिए नियमित सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। कृषि और संबद्ध क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने जिले के प्रत्येक किसान को कृषि संबंधी योजनाओं और कार्यक्रमों से जोड़ने और दक्ष पोर्टल पर उनका पंजीकरण बढ़ाने को कहा। उन्होंने जिला प्रशासन और अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर कोल्ड स्टोरेज और अन्य औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
जिला रोजगार एवं जिला निर्यात योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुदृढ़ रणनीति तैयार की जाए। युवाओं के लिए आजीविका सृजन और स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करने के लिए ब्लॉक दिवस को एक मंच के रूप में उपयोग किया जाए। उन्होंने जिले की पर्यटन क्षमता का दोहन करने और अमृत सरोवरों को पर्यटन स्थलों के रूप में बढ़ावा देने के लिए सभी रास्ते तलाशने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने स्टैंड अप इंडिया के तहत महिलाओं/एसटी/एससी को दी गई वित्तीय सहायता पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी और बैंकिंग संस्थानों के साथ जिला प्रशासन की नियमित बैठकें आयोजित करने को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार पर जोर देते हुए उपराज्यपाल ने अधिकारियों को जिले के हर गांव तक सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय करने का निर्देश दिए।
उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। शोपियां के उपायुक्त फज लुल हसीब ने जिले में विकासात्मक परिदृश्य का अवलोकन दिया। उपराज्यपाल ने पीआरआई और यूएलबी सदस्यों, जिला बार एसोसिएशन, सिविल सोसायटी , जनजातीय समुदाय के सदस्यों, फल उत्पादक, कोल्ड चेन एसोसिएशन और राजनीतिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत करते हुए उनके मुद्दों का जायजा लिया। इस मौके पर डॉ. अरुण कुमार मेहता मुख्य सचिव, डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, सीईओ मिशन यूथ, सरमद हफीज सचिव युवा सेवा एवं खेल विभाग, कश्मीर के मंडलायुक्त विजय बिधुरी, विभागाध्यक्ष और जिला अधिकारी शामिल हुए।
उपराज्यपाल से एलएस ने की मुलाकात
संसद सदस्य (एलएस) और ऊर्जा पर स्थायी समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बुधवार को राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान संसद सदस्य ने उपराज्यपाल से जम्मू और कश्मीर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। कहा कि वर्तमान में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है।