एलजी मनोज सिन्हा बोले: ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में पर्यटन निर्माण में मदद करेगा प्रशासन
उप राज्यपाल ने अवाम की आवाज कार्यक्रम के 34वें संस्करण में जम्मू कश्मीर के नागरिकों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में उनकी ऐतिहासिक भागीदारी के लिए समर्पित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। होमस्टे के लिए पंजीकरण में हालिया वृद्धि ऑफबीट पर्यटन स्थलों की अपार संभावनाओं को दर्शाती है। ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग इस अवसर का लाभ उठाएं। पर्यटन सुविधाओं के निर्माण के लिए प्रशासन हर संभव मदद दे। उप राज्यपाल ने रविवार को अवाम की आवाज कार्यक्रम के 34वें संस्करण में जम्मू कश्मीर के नागरिकों को विकसित भारत संकल्प यात्रा में उनकी ऐतिहासिक भागीदारी के लिए समर्पित किया।
एलजी ने कहा, समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचने के लिए एक शक्तिशाली जन-अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा, विकसित भारत के लिए एक नया भविष्य बनाएगी। इस यात्रा में अब तक जम्मू कश्मीर के 40 लाख नागरिकों की भागीदारी ने केंद्र शासित प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रगति की मजबूत नींव रखी है। मुझे विश्वास है कि जनभागीदारी और जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जम्मू-कश्मीर की असाधारण यात्रा को समृद्धि और समावेशी विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।
नागरिकों की प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को साझा करते हुए सिन्हा ने अपने गांव के लोगों को खेती के नए तरीके सिखाने के लिए कठुआ के झंकार गांव के बिक्रम सिंह के प्रयास की सराहना की। कहा, वह उन लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं जो विविधीकरण के लाभों को सुरक्षित करना चाहते हैं।
गांव चंबूरा (बडगाम) के गुलाम हसन शेख दृढ़ निश्चय से भरे हुए हैं। उनके पेशेवर करियर में रणनीतिक विस्तार या व्यवसाय विविधीकरण जैसे कि कालीन से लेकर कश्मीरी लाल मिर्च तक का व्यवसाय संभालना अन्य उद्यमियों को प्रेरित कर रहा है।
श्रीनगर के गुलाम हुसैन कालीन कारीगरी में कमा रहे नाम
उप उप राज्यपाल ने श्रीनगर के एक कुशल कालीन कारीगर गुलाम हुसैन वानी का विशेष उल्लेख किया, जो कालीन मरम्मत में अपनी विशेषज्ञता के लिए एक घरेलू नाम बन गए हैं और इस दुर्लभ कला रूप की सुंदरता को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नारी शक्ति शून्य से भी संभावनाएं पैदा करने में सक्षम है। चिनैनी, उधमपुर की कौशल्या देवी की कहानी से पता चलता है कि स्वयं सहायता समूहों ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उन्होंने जिला प्रशासन अनंतनाग और पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सड़क सुरक्षा अभियान नो हेलमेट नो पेट्रोल की सराहना की।
एलजी ने इन युवाओं की कला और प्रतिभा को भी सराहा
मट्टन निवासी निसार अहमद, उधमपुर के युवा विशाल रौधन और कुलगाम की महमूदा अख्तर की नागरिकों और युवाओं को सामाजिक अभियानों से जोड़ने व हाथ की कढ़ाई की प्राचीन पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए उप राज्यपाल से सराहना मिली। बिलावर (कठुआ) से बलविंदर सलारिया से प्राप्त सुझावों को उठाया।
बांदीपोरा के यासिर रशीद, कठुआ के वरुण भारती और किश्तवाड़ के नौपाची गांव के अर्जामेंद ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और गांवों में टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रावधान व उसके विस्तार में सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के कदमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को नागरिकों से प्राप्त इनपुट पर तत्काल और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।