{"_id":"6327064c01088954fc5f43fc","slug":"lg-manoj-sinha-said-22-proposals-ready-for-medicity-in-jk-one-thousand-mbbs-seats-increase-at-awaam-mi-awaaz-p","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: मेडिसिटी के लिए 22 प्रस्ताव तैयार, बढ़ेंगी एक हजार MBBS सीटें- एलजी मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: मेडिसिटी के लिए 22 प्रस्ताव तैयार, बढ़ेंगी एक हजार MBBS सीटें- एलजी मनोज सिन्हा
Sun, 18 Sep 2022 05:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 05:21 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दो वर्षों में जम्मू कश्मीर को हेल्थ सेक्टर की रैंकिंग में देश के शीर्ष राज्यों और यूनियन टेरिटरी में गिने जाएगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मेडिसिटी बनाने के 4400 करोड़ रुपये के 22 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जम्मू कश्मीर में इंडस्ट्राइलाइजेशन के अभियान में मेडिसिटी स्थापित किए जाने के प्रपोजल पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं और मेनफेक्चर का विस्तार किया जा रहा है। विश्वास है कि आने वाले दो वर्षों में जम्मू कश्मीर को हेल्थ सेक्टर की रैंकिंग में देश के शीर्ष राज्यों और यूनियन टेरिटरी में गिने जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ये बातें रेडियो कार्यक्रम 'आवाम की आवाज' को संबोधित करते हुए कहीं। गांदरबल के फारूक गांदरबली के पत्र के जबाव उन्होंने यह बातें कहीं। फारूक ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को चिकित्सा पर्यटन के लिए प्रयास करने के लिए लिखा था।
बनाया जाएगा आत्मनिर्भर जम्मू कश्मीर
एलजी मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि विश्वास और पारदर्शिता सुशासन का दिल है। लोगों की सेवा के लिए कड़ी मेहनत, योग्यता और अटूट निष्ठा की जरूरत है। हाल ही में पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ का दौरा किया है। जिलों में विकास की नई ऊर्जा का विस्तार हो रहा है। पहले इन जिलों को नजरअंदाज किया गया था। समता और सामाजिक समरसता के राह पर चलकर आत्मनिर्भर जम्मू कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि मिट्टी एक ही है, पर उससे अलग-अलग कई घड़े बना सकते हैं। लोहा को पिघला कर कई तरह के चीजें बनाई जा सकती हैं। इसी तरह अवसरों का लाभ उठाकर अपने आप को एक जागृत समाज में बदला जा सकता है। प्रदेश में आम आदमी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हुआ है। जिलों में नई सामाजिक चेतना का उदय हुआ है। एक-एक व्यक्ति के बदलाव से ही नव निर्माण संभव है।
विज्ञापन
बायो मेडिकल वेस्ट से बनी सड़क से हो सकती है धन की बचत
उपराज्यपाल ने बताया कि कश्मीर को दो एमटेक छात्राओं ने रिसर्च में बढ़िया काम किया है। बर्फबारी के दिनों में सड़कों को काफी नुकसान होता है और राजस्व का भी घाटा होता है। इसको ध्यान में रखते हुए बांदीपोरा की बेनीत-उल-इस्लाम और शबनम मसूद ने बायो मेडिकल वेस्ट के इस्तेमाल से सड़क बनाने की तरकीब खोज निकाली है। छात्राओं के द्वार बनाई गई 20 मीटर रोड की टेस्टिंग भी की गई, जिसमें वह सफल हुई हैं। इसके लिए उन्हें बेस्ट यंग इनोवेटर अवार्ड मिला है। इस सड़क के बनने से प्रति मीटर रोड बना कर करीब 500 रुपये की बचत होगी और बायो मेडिकल हैजार्ड से बचा जा सकेगा। उपराज्यपाल ने सड़क और पीडब्ल्यूडी विभाग को छात्राओं से संपर्क कर इस इनोवेशन का अध्ययन करने को कहा।
शिवखोड़ी में महिलाओं ने शुरू किया 'डोगरा हाट'
एलजी ने कहा कि जिला रियासी की कोठिया पंचायत की सरपंच नीलम शर्मा महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से शिवखोड़ी के पास 'डोगरा हाट' शुरुआत की है। यहां पर्यटकों को बीस प्रकार के डोगरा व्यंजन का आनंद लेने को मिल रहा है। इसे संचालन कर रही सभी महिलाओं को विभिन्न ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता दी जा रही है। शिवखोड़ी में 'उम्मीद' सेल्फ हेल्प ग्रुप का रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू किया गया है। उपराज्यपाल ने इसके लिए उपराज्यपाल ने उन्हें बधाई दी है।
बडगाम के कालीन संसद के नए भवन की बढ़ाएंगे शोभा
उपराज्यपाल ने कहा कि बडगाम के बुनकर हमारी शान हैं। बडगाम के पारंपरिक हाथ से बने कालीन संसद के नए भवन की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक ऐतिहासिक अवसर है और जम्मू-कश्मीर के शिल्प कौशल के लिए उचित सम्मान है।
इनोवेटिव किसानी से इनकम हुई दोगुनी
राजोरी के देवेंद्र कुमार ने स्ट्रॉबेरी उपजाने की शुरुआत की। इससे उनका लाभ 15 हजार रुपये सालाना से बढ़कर उतनी ही जमीन पर करीब 3.5 लाख रुपये सलाना हो गया है। वहीं, अंजुम जावेद ने तीन कनाल खेत में हाई डेंसिटी एप्पल प्लांटेशन कर रहे हैं। इसे आमदनी 10 हजार से बढ़ कर तीन लाख रुपये सलाना कमाई हो गई है। इससे किसानों को प्रेरणा मिल रही है। उधर, कठुआ के धीरज शर्मा पारंपरिक फसल के अलावा स्ट्रॉबेरी और विदेशी सब्जियां उगा रहे हैं। इससे उनकी आमदनी दस लाख रुपये सलाना हो गई है।
श्रमिकों को मिले सम्मान
उधमपुर के नीतीश खजूरिया ने एलजी को पत्र लिख कर श्रमिकों के सम्मान का सुझाव दिया है। नीतीश लिखते हैं कि परियोजना के उद्घाटन के दौरान इंजीनियर और अन्य अधिकारियों के साथ ही श्रमिकों को भी सम्मानित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों को एक दिन के समाज के लिए श्रमदान करने का सुझाव दिया।
नदियों और झीलों के लिए शुरू हो विशेष प्रयोजन वाहन
जम्मू की अंबिका समनोत्रा ने पत्र लिखकर लेक ब्यूटीफिकेशन एंड रिवर फ्रंट डेवलपमेंट मामले को उजागर किया है। अंबाला ने सभी प्रमुख नदियों और झीलों के लिए एक एकीकृत योजना और हर परियोजना के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन का सुझाव दिया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा इन नदियों के झीलों के इतिहास, संस्कृति और इसके बचाव के बारे में जान सके।
पर्यटन स्थल पर स्थापित हों ग्लैंपिंग डोम्स
श्रीनगर से उमर दीवानी ने पर्यटन क्षेत्र में ग्लैंपिंग (ग्लैमरस कैंपिंग) डोम्स स्थापित किए जाने का सुझाव दिया है। साथ ही प्राइवेट सेक्टर को इसमें शामिल करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि इससे पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा और रोजगार भी बढ़ेगा।
ग्राम पर्यटन और होमस्टे में जोड़े पंचायतों के प्रतिनिधि
जम्मू के अखनूर के राजेश चिब ने ग्राम पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को इसमें शामिल करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इससे सुविधाओं के इंतजाम और मेनिटेंस में मदद मिलेगी।
एलजी रोलिंग ट्रॉफी का किया जाए विस्तार
कुपवाड़ा के मकसूद अहमद और श्रीनगर के शब्बीर अहमद शाह ने क्रिकेट में एलजी की रोलिंग ट्रॉफी को खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अन्य विषयों में विस्तारित करने की इच्छा जताई है। उन्होंने इसमें रोलिंग ट्रॉफी में अन्य खेलों को शामिल करने की मांग की है।