फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG Manoj Sinha pay homage to Bhagat Singh Sukhdev and Rajguru on Shaheed Diwas

शहीदी दिवस: उपराज्यपाल ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, बोले- वीरों का हमेशा ऋणी रहेगा देश

Wed, 23 Mar 2022 10:53 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 10:53 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।  

विज्ञापन
LG Manoj Sinha pay homage to Bhagat Singh Sukhdev and Rajguru on Shaheed Diwas
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन 1931 में अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी। 23 मार्च के दिन को देश शहीद दिवस के तौर पर मनाता है। आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीनों वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शहीद दिवस के मौके पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। राष्ट्र स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।'
विज्ञापन


23 साल की जवां उम्र में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगा लिया था। देश के लिए युवाओं के लिए वे आदर्श और प्रेरणा हैं। उन्हें लाहौर षड़यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। तीनों शहीदों को फांसी 24 मार्च को देना तय था। लेकिन, अंग्रेजों ने एक दिन पहले ही यानी 23 मार्च को भारत के तीनों सपूतों को फांसी पर लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed