Jammu Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जश्न-ए-कश्मीर सांस्कृतिक उत्सव का किया उद्घाटन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन सप्ताह तक होने वाले सांस्कृतिक उत्सव 'जश्न-ए-कश्मीर' का उद्घाटन किया।उपराज्यपाल ने कहा कि हमारी अनूठी विविधता हमारा गौरव है, हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन सप्ताह तक होने वाले सांस्कृतिक उत्सव 'जश्न-ए-कश्मीर' का उद्घाटन किया। उत्सव में कलाकार प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और विरासत को अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमारी अनूठी विविधता हमारा गौरव है, हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इस तरह के उत्सव के जरिये कलाकारों, कारीगरों और शिल्पकारों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि हमने युवाओं को उनकी जड़ों से फिर से जोड़ने और लोक कलाकारों, लेखकों को हमारे साझा लक्ष्यों और मूल्यों को प्रदर्शित करने के लिए एक वातावरण और मंच प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं। लोकगीतों और कहानियों के लोक खजाने का दस्तावेजीकरण और संरक्षण करने का भी प्रयास किया जा रहा है।