{"_id":"63a19383e391191b3839abdb","slug":"lg-manoj-sinha-inaugurated-all-india-inter-university-fencing-championship-at-university-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय: दृढ़ संकल्प से संवारे भविष्य- इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप में बोले LG","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय: दृढ़ संकल्प से संवारे भविष्य- इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप में बोले LG
Tue, 20 Dec 2022 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:20 PM IST
सार
जम्मू विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस भव्य आयोजन में देशभर के 100 विश्वविद्यालयों के एक हजार से अधिक फेंसर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Inter University Fencing championship
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस भव्य आयोजन में देशभर के 100 विश्वविद्यालयों के एक हजार से अधिक फेंसर भाग ले रहे हैं। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि यह अनूठी और असाधारण चैंपियनशिप वास्तव में प्रेरणादायक है। इस तरह के खेल आयोजन से खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि इससे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भविष्य की प्रतिभाओं की पहचान करने में सहयोग मिलेगा। एलजी ने कहा, नवोदित खिलाड़ियों के लिए मेरा मंत्र है कि आप खुद पर संदेह न करें। पूरे समर्पण के साथ जीवन में वास्तव में जो चाहते हैं, उसके लिए आगे बढ़ें। दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ, खिलाड़ी अपना भविष्य खुद बना सकते हैं।
विज्ञापन