फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha addresses conference on Our Land Our Future at Srinagar

Environment Day: पर्यावरण सर्वप्रथम हमारा दृष्टिकोण, पारिस्थितिकी तंत्र को दुरस्त करने के लिए प्रतिबद्ध- एलजी

Wed, 05 Jun 2024 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 03:51 PM IST
सार

श्रीनगर में उपराज्यपाल ने “हमारी भूमि, हमारा भविष्य” विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया। एलजी ने कहा कि ‘पर्यावरण सर्वप्रथम’ हमारा दृष्टिकोण है और हम क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
lg manoj sinha addresses conference on Our Land Our Future at Srinagar
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पर्यावरण सर्वप्रथम हमारा दृष्टिकोण है और बिगड़े पारिस्थितिकी तंत्र को दुरस्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बुधवार को श्रीनगर में उपराज्यपाल ने 'हमारी भूमि, हमारा भविष्य' विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने भूमि क्षरण, सूखे और मरुस्थलीकरण की चुनौतियों से निपटने के लिए भूमि पुनर्स्थापन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन निगीन झील संरक्षण संगठन (एनएलसीओ) द्वारा किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र के क्षरण को रोकने के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों से आजीविका, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और मौसम में बदलाव की स्थिति को को सामान्य बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने गैर सरकारी संगठनों, वित्तीय संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवकों, नागरिक समाज के सदस्यों और व्यक्तियों से 'परिवर्तन के एजेंट' के रूप में कार्य करने और पारिस्थितिक संरक्षण के लिए खुद को समर्पित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम, हरित क्षेत्र में वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारे साझा लक्ष्य होने चाहिए। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन को बढ़ावा देने के प्रति यूटी प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से सरकार की पहल और कार्यक्रमों के बारे में भी बात की। उपराज्यपाल ने नागरिकों के लिए दो महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए- एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकना और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपने गांवों में ऐसे कार्यों की पहचान करने की भी अपील की, जो पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने और भूमि क्षरण को रोकने में मदद कर सकते हैं।

गिलसर-खुशालसर जलाशय को बदलने में निगीन झील संरक्षण संगठन के योगदान की सराहना करते हुए उपराज्यपाल ने संगठन को उसके प्रयासों में प्रशासन की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि क्षरण, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने पर केंद्रित है।

इस अवसर पर आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर, कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय बिधूड़ी, श्रीनगर के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट, एलसीएमए के कुलपति डॉ. बशीर अहमद भट, निगीन झील संरक्षण संगठन के अध्यक्ष मंजूर वांगनू, वरिष्ठ अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed