फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG agrees to declare Maharaja Hari Singh's birth anniversary as public holiday in J-K

जम्मू की मांग पूरी: महाराजा हरि सिंह जयंती पर 23 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश, एलजी बोले-जल्द जारी होगा आदेश

Thu, 15 Sep 2022 09:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 09:59 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर छुट्टी घोषित करने की लंबित मांग पर संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को सिन्हा से मुलाकात की। सरकार की इस पहल का भाजपा के साथ ही कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस समेत तमाम दलों तथा सामाजिक संगठनों ने स्वागत करते हुए कहा है कि यह महाराजा तथा डोगरों की आकांक्षाओं का सम्मान है। 

विज्ञापन
LG agrees to declare Maharaja Hari Singh's birth anniversary as public holiday in J-K
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo

विस्तार

डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होगा। इसका आदेश जल्द जारी होगा। यह घोषणा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को की। उन्होंने भाजपा नेताओं, युवा राजपूत सभा के प्रतिनिधियों, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। छुट्टी को लेकर जम्मू संभाग में पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा था।

विज्ञापन

महाराजा तथा डोगरों की आकांक्षाओं का सम्मान

सरकार की इस पहल का भाजपा के साथ ही कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस समेत तमाम दलों तथा सामाजिक संगठनों ने स्वागत करते हुए कहा है कि यह महाराजा तथा डोगरों की आकांक्षाओं का सम्मान है। राजभवन में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद एलजी ने कहा कि सरकार ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन

जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा

जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि उप राज्यपाल के निर्देश पर लोगों की मांग को देखते हुए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था जिसने विभिन्न बिंदुओं पर विचार करते हुए सिफारिश की थी। उप राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, देवेंद्र सिंह राणा, सत शर्मा, ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह, युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह तथा सभा के अन्य सदस्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे राजभवन में बुलाकर बातचीत की

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा और युवा राजपूत सभा के प्रतिनिधिमंडलों को शाम छह बजे राजभवन में बुलाकर बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह, मंडलायुक्त रमेश कुमार, डीआईजी विवेक गुप्ता व जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा भी मौजूद रहीं। 

राजभवन के बाहर मना जश्न, महाराजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश पर उपराज्यपाल की सहमति के बाद भाजपा व युवा राजपूत सभा के नेताओं ने राजभवन से बाहर आकर जश्न मनाया। तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बावे वाली माता मंदिर में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने भी महाराजा हरि सिंह की प्रतिमि स्थल पर पहुंचकर अवकाश पर सहमति बनने पर खुशी प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार जताया। उन्होंने कहा नेकां और कांग्रेस ने सात दशक तक महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित नहीं होने दिया।
  • भाजपा सरकार ने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश की मांग को पूरा करवाकर डोगरा समाज की ख्वाहिश को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा महाराजा हरि सिंह सच्चे देश भक्त थे और उन्होंने जम्मू कश्मीर का विलय भारत में किया था।

अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद भाजपा ने पहले विलय दिवस 26 अक्तूबर को भी अवकाश घोषित करवाया और अब 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर भी अवकाश की घोषित करवा दिया है। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सत शर्मा ने दावा किया कि उपराज्यपाल ने अवकाश घोषित करने पर सहमति जताते हुए कहा कि एक से दो दिनों में सरकारी आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। ब्यूरो

 महाराजा एक महान शिक्षाविद, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक थे। सार्वजनिक अवकाश महाराजा हरि सिंह की समृद्ध विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि है। - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed