{"_id":"5745358a4f1c1b642c69126f","slug":"let-preparation-for-infiltration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीओके में LOC के पास देखा गया हाफिज सईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके में LOC के पास देखा गया हाफिज सईद
राजेश विद्यार्थी, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 25 May 2016 10:48 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर-ए-तोयबा के सरगना हाफिज सईद बड़े पैमाने पर आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश रच रहा है।
खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली है कि वह चार बार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसपैठ के लिए लांचिंग पैड पर तैयार बैठे आतंकियों से मिल चुका है। साथ ही उसने पाक सेना और आईएसआई के कुछ अफसरों से भी मुलाकात की है।
खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी सक्रियता मुजफ्फराबाद और उड़ी क्षेत्र में देखी गई है। इन इलाकों में चल रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंपों के बजाय सईद को नियंत्रण रेखा के करीब देखा गया। उसकी कोशिश इस इलाके से आतंकियों की घुसपैठ कराने की है।

कमांडरों की कमी से बौखलाए आतंकी संगठन
भारत पाक सीमा
- फोटो : PTI
सूत्रों के अनुसार घुसपैठ की आशंकाओं के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सभी सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर हैं। इसी निगरानी के क्रम में उसे उड़ी सेक्टर में देखा गया।
राज्य में लश्कर कमांडरों की संख्या कम होने और काफी समय से कोई बड़ी वारदात नहीं कर पाने के कारण यह आतंकी सरगना बौखलाया हुआ है। इसके अलावा हिजबुल व जैश ए मोहम्मद की गतिविधियां बढ़ने से भी वह परेशान है।
इसलिए भी वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। सईद का लगातार पीओके आना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। अधिकतर समय वह पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से ही अपनी गतिविधियां संचालित करता रहा है।
सेना ने अलर्ट किया जारी
खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के लिए चिह्नित सभी स्थानों पर सेना को अलर्ट कर दिया गया और गश्त भी गढ़ा दी गई है। सेना ने सभी शिविरों व कैंटोनमेंट को अलर्ट कर गश्त बढ़ा दी है। अज्ञात लोगों पर नजर रखी जा रही है। सूचना के अनुसार लश्कर का साजिश का मुख्य टारगेट सेना होती है।