फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Less development in samba

Jammu News: चार वर्ष पहले बने पार्क की हालत खस्ता, टूटा ओपन जिम उखड़ गया रास्ता

विज्ञापन
Less development in samba
जिला प्रशासन ने प्रेरणा देने वाली महिलाओं के नाम पर बनाया था पार्क
विज्ञापन

समय पर रखरखाव न होने के कारण हुआ जर्जर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम के निकट जिला प्रशासन ने वर्ष 2019 में महिलाओं के नाम पर एक पार्क बनाया था। उसमें कामकाजी महिला, किसी उच्च पद पर आसीन महिला, राजनीति में अच्छे पदों पर स्थानीय महिलाओं के नाम-पते लिखे बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही ओपन जिम भी बनाई है। पार्क में मार्ग पर तारकोल डाला गया है, ताकि लोगों को सैर करने में परेशानी न हो। इतना सब करने के बाद देखरेख के अभाव में पार्क की हालत जर्जर है।
जिम टूट चुकी है। मार्ग उखड़ गया है। पार्क में हर तरफ कचरा और गंदगी का आलम है। लेकिन, जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है कि यदि महिलाओं के नाम पर पार्क बनाया गया था तो उसकी देखभाल करना भी प्रशासन का काम था। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कस्बे के किले में नगर परिषद की ओर से ओपन जिम लगाई गई थी। उसकी लागत 12 लाख रुपये आई थी। उसी प्रकार की जिम पार्क में लगाई गई है। अब उसका बुरा हाल है।
विज्ञापन

---
महिलाओं के नाम पर बनाया गया पार्क देखरेख के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया है। इससे महिलाओं के नाम का मजाक बनाया गया है। महिलाओं के नाम के बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन, आज पार्क में गंदगी फैली पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कन्नू कुमार, स्थानीय
---
जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए पार्क का लोगों को काफी फायदा रहा। सुबह-शाम लोग सैर करते थे। बच्चे जिम में पहुंच कर अभ्यास करते थे। अब जिम भी टूट गया, पार्क में गंदगी के चलते आम लोग वहां नहीं जा रहे हैं। प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए।

- अमन गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता
---
प्रशासन अगर नगर परिषद को जिम व पार्क सौंप देता तो हम एक अस्थायी कर्मचारी को नियुक्त कर देते। इससे पार्क भी बचा रहता और जिम भी सही सलामत रहती। लेकिन, प्रशासन ने इस बारे में हमें कुछ नहीं बताया था। यही कारण है कि देखरेख के अभाव में पार्क बर्बाद हो गया।
- पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed