{"_id":"69012aba0c4b50e26c062805","slug":"leh-reva-20-scheme-upsc-prepration-srinagar-news-c-264-1-sr11004-107181-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए रेवा 2.0 योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए रेवा 2.0 योजना शुरू
विज्ञापन
रेवा 2.0 योजना की जानकारी देतीं अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। उच्च शिक्षा सचिव भानु प्रभा ने मंगलवार को अपने कार्यालय परिसर में उच्च शिक्षा विभाग केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की ओर से शुरू की गई रेवा 2.0 योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सचिव ने बताया कि विभाग ने विशेष रूप से लद्दाख के यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) उम्मीदवारों के लिए रेवा 2.0 योजना शुरू की है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने हेतु 17 से 31 अक्तूबर 2025 तक खुला रहेगा।
सचिव ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन लद्दाख की इस योजना के तहत सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की कोचिंग हेतु वित्तीय सहायता के पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले से 40 उम्मीदवारों का चयन कोचिंग के लिए किया जाएगा। इस योजना के तहत, कोचिंग खर्च के लिए 1,00,000 रुपये और बोर्डिंग सहायता के लिए 18,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
सचिव ने आगे बताया कि 21 से 36 वर्ष की आयु के स्नातक, लद्दाख का निवास प्रमाण पत्र रखने वाले और जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक न हो, इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आधिकारिक लिंक: https://highereducation.ladakh.gov.in/rewa-form के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करने का आग्रह किया।
आवेदकों को अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 से पहले निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे और 200 रुपये (केवल ऑनलाइन भुगतान) का आवेदन शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 17 अक्तूबर है और स्क्रीनिंग परीक्षा की संभावित तिथि नौ नवंबर 2025 है।
ये दस्तावेज अनिवार्य होंगे
- केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का निवास प्रमाण पत्र
- स्नातक उपाधि प्रमाण पत्र और अंकतालिका
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र/10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि का उल्लेख हो
- संबंधित तहसीलदार की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (यदि लागू हो)
- दिव्यांग/पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)