फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leackage in kishan ganga project tunnel in jammu and kahsmir

J&K: किशनगंगा प्रोजेक्ट की सुरंग में हुआ रिसाव, पता लगाने में जुटे इंजीनियर

Thu, 22 Mar 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Thu, 22 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
leackage in kishan ganga project tunnel in jammu and kahsmir
kishangangan project - फोटो : file photo

एलओसी के साथ सटे गुरेज सेक्टर में किशनगंगा जलविद्युत परियोजना की 110 मेगावाट की क्षमता वाली पहली इकाई के शुरु होने के साथ ही उसकी हैडरेस टनल (एचआरटी) में रिसाव शुरू हो गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार टनल में 65 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जबकि  64.5 क्यूसेक ही आउटपुट नजर आया।

विज्ञापन


हायड्रोलिक्स इंजीनियरों और खदान विशेषज्ञों का एक दल सुरंग में हो रहे रिसाव का पता लगाने में जुटा है। रिसाव की सही जगह का पता लगाने और उसकी मरम्मत में कुछ समय लगेगा। फिलहाल एचआरटी को बंद कर दिया गया है। हैडरेस टनल गुरेज में बने बांध से पानी को बांदीपोरा में स्थित पावर हाउस तक पहुंचाती है।
विज्ञापन


इसमें रिसाव का पता स्थानीय लोगों ने ही लगाया जब उन्होंने पहाड़ों से पानी का रिसाव देखा। इस पर जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और रिसाव वाली जगह का पता लगा उसकी मरम्मत होने तक बांध से पावर हाउस के लिए पानी छोड़ने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदीपोरा जिले में झेलम नदी की सहायक नदी किशनगंगा पर बन रही एनएचपीसी की इस परियोजना की इस पहली यूनिट से 110 मेगावाट जल विद्युत पैदा करने का लक्ष्य है। इस यूनिट को ग्रिड के साथ तीन मार्च को परीक्षण करने के बाद इसे औपचारिक तौर पर चालू किया गया था।

330 मेगावाट क्षमता वाली कुल तीन यूनिटों वाली इस परियोजना का निर्माण सरकारी उपक्त्रस्म भेल कर रहा है। भेल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि शेष बची दोनों यूनिट भी अपने निर्माण के आखिरी दौर में हैं। तीनों यूनिटों के चालू होने पर सालाना 1350 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करेंगी।


37 मीटर ऊंचे बांध में 24 किलोमीटर लंबी सुरंग के जरिए पानी लाकर विद्युत निर्माण करने वाली किशनगंगा परियोजना की शुरुआत वर्ष 2007 में की गई थी और उसे वर्ष 2016 में पूरा हो जाना था, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हेग स्थित कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन (सीओए) में वर्ष 2013 में इसे सिंधु संधि के तहत गैरकानूनी बताते हुए रोकने की अपील करने पर इसे बंद कर दिया गया था। बाद में सीओए की तरफ से भारत के पक्ष में फैसला दिए जाने पर इसका निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed