{"_id":"5f0b60aa936b8c04911cd06d","slug":"lashkar-module-busted-in-hajin-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः हाजिन में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः हाजिन में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2020 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
मददगार गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला
जिले के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए मददगार लश्कर आतंकियों के लिए ठहरने, खाने-पीने तथा अन्य सुविधाएं मुहैया कराते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हाजिन के चंदरगीर तथा साधुनारा इलाके में आतंकियों के मददगारों के सक्रिय होने के इनपुट मिले थे। सूचना पर सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, 45 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान चंदरगीर से एक मददगार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसकी शिनाख्त शफात अहमद डार के रूप में हुई। उससे एक ग्रेनेड बरामद किया गया। एक अन्य घटना में साधुनारा इलाके से मुदासिर अहमद ख्वाजा, अब्दुल कयूम मारगो व इशफाक अहमद डार को पकड़ा गया। इनके पास से यूबीजीएल, दो ग्रेनेड, एक एके मैगजीन व एके राइफल की 25 गोलियां मिलीं। पकड़े गए मददगारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन