फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   landsliding in katra

वैष्णो देवी: भूस्खलन में 4 श्रद्धालुओं की मौत, रात में यात्रा पर रोक

Sat, 06 Aug 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Sat, 06 Aug 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
landsliding in katra
वैष्णो देवी में हादसा - फोटो : FILE
माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं पर शुक्रवार रात 12:30 बजे यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद लगभग दो घंटे तक यात्रा मार्ग पर आवाजाही बाधित रही। घटना के तत्काल बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया। भवन मार्ग पर मात्र बारह घंटे के बीच भूस्खलन की यह दूसरी घटना हुई है। 
विज्ञापन


खराब मौसम के चलते रात को भवन मार्ग को आवाजाही के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में श्राइन बोर्ड के सीईओ ऐके साहु ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर दो दिन के लिए रात को भवन मार्ग पर आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के लिए शाम पांच बजे के बांद पंजीकरण बंद रखा जाएगा। हालांकि मौसम में सुधार होने पर निर्णय बदला भी जा सकता है।

टीन शेड के कारण नहीं हुआ ज्यादा नुकसान

landsliding in katra
घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान ही अर्द्धकुंवारी गुफा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले बंधना व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ।

भूस्खलन की चपेट में आने से मौके पर ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक घोड़ा चालक को चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। जिस जगह पर भूस्खलन हुआ, उस मार्ग के ऊपर टीन का शेड होने से मलबा धीरे-धीरे नीचे गिरा, जिससे और ज्यादा जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।

घटना के एक घंटे के भीतर मलबे में दबे तीनों शवों को बाहर निकाल लिया जा सका। घटना में घायल हुए संतोष ने बताया कि भारी बारिश के दौरान अचानक आसमान में तेज बिजली कड़की तथा अचानक आसपास पानी ही पानी नजर आया। इसी दौरान भूस्खलन की घटना हुई।

नए मार्ग से यात्रा पर लगाई गई रोक

landsliding in katra
यात्रा मार्ग - फोटो : Amar Ujala
मृतकों में शशि धर (30) पुत्र केएम नागराज निवासी बंगलूरू, बिंदु साहनी (32) पत्नी सूर्यकांत साहनी निवासी छत्तीसगढ़, विशाल (5) पुत्र सूर्यकांत निवासी छत्तीसगढ़ और मोहम्मद सादिक (34) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी टांडा अखनूर शामिल हैं।

सूर्यकांत (36) पुत्र मन्नू प्रसाद निवासी छत्तीसगढ़, पारस (8) पुत्र विक्रमजीत निवासी जींद हरियाणा, ओम प्रकाश (62) पुत्र जगदीश जींद हरियाणा, संदेश (28) पुत्र पालंत निवासी बंगलूरू, वेद सिंह (69) पुत्र फंलु राम निवासी जींद हरियाणा, नारायनी (58) पुत्र वेद प्रकाश निवासी हरियाणा इस हादसे में घायल हो गए। घायलों का कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर माता श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत साहु रात को ही चिकित्सा केंद्र पहुंच गए, जिससे राहत कार्य तेजी से संभव हो सका। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को श्राइन बोर्ड की ओर से की गई इंश्योरेंस के तीन लाख रुपये देने की बात कही। इसके अतिरिक्त घायलों के उपचार का खर्चा भी श्राइन बोर्ड उठाएगा।

हादसे के बाद अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग को भक्तों की आवाजाही के लिए एहतियातन बंद कर दिया गया। हालांकि भूस्खलन की घटना नए मार्ग पर नहीं हुई है, लेकिन नए मार्ग पर पत्थर गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। खराब मौसम के चलते मार्ग को आवाजाही के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed