फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide in ramban

Jammu News: परनोट गांव में भूमि धंसने का कारण चिनाब में होने वाला टेक्टोनिक मूवमेंट

विज्ञापन
landslide in ramban
जम्मू। रामबन जिले के परनोट गांव में भूमि धंसने और दरारें आने का कारण चिनाब दरिया में हो रहा टेक्टोनिक मूवमेंट (पृथ्वी की सतह के नीचे उथलपुथल ) हो सकता है। ये कहना है, जम्मू विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसएस जसरोटिया का। उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक घटनाओं को हम रोक नहीं सकते, परंतु ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरत सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. जसरोटिया ने संवाददाता के साथ बातचीत में ॉरामबन में संगलदान की तरफ से आ रही चंगी स्ट्रीम (खड्ड), चिनाब दरिया में मिलती है। जिस स्थान पर चंगी स्ट्रीम चिनाब दरिया में मिलती है वहां दरिया नीचे की ओर दक्षिण की तरफ थोड़ा सीधा बहता है, फिर मुड़ता और फिर सीधा हो जाता है। जब सीधा होता है तो यह फॉल्ट लाइन बनती है, जबकि दरिया के नीचे भी पहले से फॉल्ट लाइन है। दोनों फॉल्ट लाइन बनने से वहां रिवर फॉल्ट बनता है। यह दो उंगलियों के एक दूसरे से मिलने जैसा होता है। यहां रामबन की तरफ से आ रहा दरिया ऊपर जाता है, जबकि संगलदान की तरफ से आ रही स्ट्रीम नीचे चली जाती है। इसके एक सिरे को फुट वाॅल तो दूसरे को हैंगिंग वॉल कहते हैं। यहां बनने वाले रिवर फाॅल्ट से टेक्टोनिक मूवमेंट बनता है। जिस स्थान पर ये मूवमेंट हो रहा है उसके दाहिनी ओर परनोट गांव आता है, जबकि बाईं तरफ संगलदान आता है। ऐसे में टेक्टोनिक मूवमेंट भूमि धंसने का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

------------
संगलदान में भी ऐसा होता था
प्रोफेसर, जसरोटिया कहते हैं, संगलदान में भी इस तरह भूमि धंसती थी। रेलवे ट्रैक बार-बार बैठ जाता था। जैसा संगलदान में होता था वही अब परनोट में भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed