फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide

भूस्खलन से 30 घरों पर मंडराने लगा खतरा

विज्ञापन
landslide
उप जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से बग्गन अपर ए पंचायत के वार्ड छह में कई घरों के पास भूस्खलन से करीब 30 घरों पर खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार वार्ड छह के निवासी पवन कुमार के घर के पास लगाई गई सुरक्षा दीवार लगातार हुई बारिश से ढह गई। इससे कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है। पंचायत के सरपंच मक्खन जमोडीया ने कहा कि वार्ड छह के मोहल्ला पनाना के कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है। जिस घर के पास सुरक्षा दीवार गिरी है, उस घर के सदस्यों को मोहल्ले के किसी अन्य घर में शरण दे दी गई है।
विज्ञापन

सरपंच ने यह भी बताया कि जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन अगर मौसम आगे भी खराब रहता है, तो कई अन्य घरों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के देशराज, अंग्रेज सिंह, चूडू राम और कई अन्य घरों पर खतरा मंडराने लगा है। सरपंच ने सरकार से मांग की है कि जल्द लोगों के नुकसान का आकलन किया जाए और पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने के साथ रहने के प्रबंध भी किए जाएं। सरपंच ने इस संबंध में राजस्व विभाग से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है। उधर एडीसी बिलावर ने बताया कि इलाके में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। बारिश में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

पहाड़ी सड़कों पर फिसलन से बढ़ी दिक्कतें
बिलावर। उप जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है। बुधवार को पांचवें दिन भी सुबह से दोपहर तक बारिश हुई। वहीं दूरदराज के क्षेत्रों में करीब एक फुट बर्फ गिरने से तापमान में काफी कमी आई है। दूरदराज के मल्हार, देहरी गला, धार डूगनु बदनोता, किंडली और अन्य पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। कई सड़कों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा गिरने से आवागमन बंद हो गया है। देर शाम तक बारिश जारी थी। मौसम खराब रहने के चलते उप जिला मुख्यालय सहित कई गांवों के बाजारों में रौनक कम रही। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जब तक पर्वतीय क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी नहीं होगी, तब तक मौसम साफ होने की संभावना कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed