फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Landslide again on Mata Vaishno Devi road in Katra, Bani-Basohli road remained closed for 16 hours due to rain

Katra Landslide: कटड़ा में मां वैष्णो देवी मार्ग पर फिर भूस्खलन, बारिश से बनी-बसोहली मार्ग 16 घंटे रहा बंद

Mon, 15 Sep 2025 12:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 15 Sep 2025 12:06 PM IST
सार

कटड़ा में भारी बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे कई जगहों पर मलबा जमा हो गया और बनी-बसोहली मार्ग 16 घंटे तक बंद रहा। श्रीनगर में गर्मी बनी हुई है जबकि जम्मू में हल्की बारिश से राहत मिली है; 20 सितंबर तक मानसून के पूरी तरह लौटने की संभावना है।

विज्ञापन
Landslide again on Mata Vaishno Devi road in Katra, Bani-Basohli road remained closed for 16 hours due to rain
कटड़ा में भूस्खलन से भवन मार्ग पर आया मलबा साफ करते श्राइन बोर्ड के कर्मी।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शनिवार देर शाम कई जगह मौसम में फिर बदलाव आया। देर रात कटड़ा में भारी बारिश हुई। माता वैष्णो देवी के पारंपरिक यात्रा मार्ग पर कई जगह भूस्खलन से मलबा जमा हो गया। कठुआ के बनी-बसोहली मार्ग पर टिकरी के पास भूस्खलन से 16 घंटे आवाजाही बंद रही। रातभर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल किया। जम्मू में रविवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। शाम को हल्की बारिश हुई। इससे पहले दिनभर उमस ने परेशान किया।राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में तपिश का अहसास हुआ।
विज्ञापन


यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में शाम को हल्की बारिश से राहत मिली। आर्द्रता का प्रतिशत 88 तक पहुंच जाने से उमस ने परेशान किया। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.8 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 32.6 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में दिन का पारा 29.2, बटोत में 26.1, कटड़ा में 28.2 और भद्रवाह में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.2 और गुलमर्ग में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कटड़ा में यात्रा मार्ग को साफ करने में जुटे कर्मचारी
रात में तेज बारिश से सांझी छत और भवन मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी मार्ग को साफ करने में जुट गए हैं। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार मार्ग पर मिट्टी और पत्थरों का बहाव हुआ है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ही यात्रा पर निकलें। श्राइन बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बता दें कि खराब मौसम के कारण श्राइन बोर्ड ने रविवार से शुरू होने वाली यात्रा ऐन मौके पर स्थगित कर दी थी।

20 सितंबर तक मानसून के लौटने की उम्मीदमौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तियार अहमद ने बताया कि इस साल जम्मू संभाग के कई जिलों में मानसून में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मानसून आखिरी दौर में है। अब मौसम में बड़ा बदलाव नहीं आएगा। 19 सितंबर तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 20 सितंबर तक मानसून के लौटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed