{"_id":"615b0bcc8ebc3e8bb3253c64","slug":"lakhimpur-case-mehbooba-mufti-said-tough-stand-against-country-men-and-government-welcomes-chinese-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर हिंसा पर महबूबा बोलीं: अपने लोगों के खिलाफ कड़ा रुख और चीनी सैनिकों का स्वागत करती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर हिंसा पर महबूबा बोलीं: अपने लोगों के खिलाफ कड़ा रुख और चीनी सैनिकों का स्वागत करती है सरकार
Mon, 04 Oct 2021 07:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:42 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि जहां कहीं भी मानवाधिकारों और गरिमा को ठेस पहुंची है वहां धारा 144 लागू करना केंद्र के पसंदीदा नजरिये के रूप में सामने आया है। उधर, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश नया जम्मू-कश्मीर बन गया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि जहां कहीं भी मानवाधिकारों और गरिमा को ठेस पहुंची है वहां धारा 144 लागू करना केंद्र के पसंदीदा नजरिये के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि सरकार अपने ही लोगों के खिलाफ कड़ा रूख रखती है लेकिन चीनी सैनिकों का बाहें खोल कर स्वागत करती है। पीडीपी प्रमुख ने ट्विटर पर सवाल किया कि 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर में किए गए उत्पीड़न की तुलना भी नहीं की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर में उदासीनतापूर्ण रवैये के साथ जो कुछ शुरू हुआ था वह अब पूरे देश में फैल गया है। हम कब बोलेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में है माता का ये मंदिर: राम और परशुराम से जुड़ी हैं मान्यताएं, कीजिए पावन शक्तिपीठ के दर्शन
विज्ञापन
वहीं, लखीमपुर खीरी की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश नया जम्मू-कश्मीर बन गया है।