फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladhak is producing surplus electricity

उर्जा का नया केंद्र बनेगा लद्दाख, घरेलू खपत से ज्यादा बिजली कर रहा है तैयार 

Thu, 24 Oct 2019 04:07 AM IST
Mohit Mudgal ओमपाल संब्याल, अमर उजाला, जम्मू
ओमपाल संब्याल, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 24 Oct 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
ladhak is producing surplus electricity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहा लद्दाख देशभर में ऊर्जा का नया केंद्र बनकर उभरेगा। अलग यूटी बनते ही लद्दाख पहला केंद्र शासित प्रदेश होगा जो घरेलू खपत से ज्यादा बिजली तैयार कर रहा है। यही नहीं, जो बिजली परियोजनाएं विचाराधीन हैं, उनके मूर्त रूप लेने पर लद्दाख से तैयार होने वाली बिजली उत्तर भारत के कई राज्यों को रोशन करेगी।

विज्ञापन


लद्दाख में इस समय नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) की दो पनबिजली परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें चुटक परियोजना 44 मेगावाट क्षमता है जबकि निमो बाजगो परियोजना में 45 मेगावाट क्षमता की इंस्टाल्ड कैपेसिटी है। वहीं जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन (जेकेएसपीडीसी) की नौ पनबिजली परियोजनाएं चल रही हैं। इनसे 14.56 मेगावाट की बिजली बनाने की क्षमता है। एनएचपीसी और जेकेएसपीडीसी दोनों की परियोजनाओं से कुल 103.56 मेगावाट की बिजली बनाई जा सकती है। इसकी तुलना में पूरे लद्दाख क्षेत्र (लेह और कारगिल) में साल भर में बिजली की औसत मांग 50 मेगावाट से कम है।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा के 7500 मेगावाट के प्रोजेक्ट

लद्दाख क्षेत्र को सौर ऊर्जा दोहन के लिए देशभर में सबसे बड़ा और उपयुक्त क्षेत्र पाया गया है। सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने पांच हजार और ढाई हजार मेगावाट क्षमता के दो सोलर एनर्जी प्लांट मंजूर किए हैं। लेह में न्योमा ब्लाक के हालने खालदो गांव में 5000 मेगावाट का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। वहीं कारगिल जिले में जंस्कार के सुरू गांव में 2500 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट प्रस्तावित है। दोनों परियोजनाओं पर अनुमानित 45 हजार करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवकाम लद्दाख, सौगत बिस्वास ने बताया कि लद्दाख विद्युत ऊर्जा की बड़ी संभावना वाला क्षेत्र है। कई परियोजनाएं पहले से चल रही हैं। समुद्रतल से ज्यादा ऊंचाई और बड़ा भूभाग होने की वजह से यहां सौर ऊर्जा के दो मेगा प्रोजेक्ट मंजूर हो चुके हैं। लद्दाख को ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाने के लिए एनर्जी सेक्टर को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed