फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: President Draupadi Murmu said Preserve the lifestyle of tribal communities

लद्दाख: आदिवासी समुदायों की जीवन शैली को संरक्षित बनाएं- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Thu, 02 Nov 2023 01:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 01:18 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लोगों में लद्दाख में अपने लोगों के प्रति विशेष स्नेह और सम्मान की भावना है। वे राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान से अवगत हैं। सिंधु नदी सभी भारतीयों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना की गहराई में मौजूद है।

विज्ञापन
Ladakh: President Draupadi Murmu said Preserve the lifestyle of tribal communities
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लद्दाख में कई आदिवासी समुदायों की कई समृद्ध परंपराएं जीवित हैं। यहां के लोग प्रकृति के प्रति स्नेह और सम्मान के बारे में जानते हैं जो आदिवासी समुदायों की कलाओं, नृत्यों, गीतों और जीवनशैली में परिलक्षित होता है। 

विज्ञापन


उन्होंने जोर दिया कि हमें स्वस्थ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अनुसार आदिवासी समुदायों की जीवन शैली को संरक्षित करना चाहिए। राष्ट्रपति बुधवार को लेह के सिंधु घाट पर उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लोगों में लद्दाख में अपने लोगों के प्रति विशेष स्नेह और सम्मान की भावना है। वे राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान से अवगत हैं। सिंधु नदी सभी भारतीयों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना की गहराई में मौजूद है। लद्दाख क्षेत्र के लोग बहादुरी और बुद्ध के प्रति अपनी आस्था के लिए जाने जाते हैं भगवान बुद्ध का अमर और जीवंत संदेश लद्दाख के माध्यम से दूर-दूर के देशों में फैला।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में वेलनेस टूरिज्म या स्वास्थ्य पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, लद्दाख में आध्यात्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, इको-पर्यटन,वेलनेस टूरिज्म या स्वास्थ्य पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं।

आदिवासी समाज, आधुनिक समाज की अच्छाइयों को अपनाए

राष्ट्रपति ने कहा, आदिवासी समुदायों के लोगों को आधुनिक विकास की अच्छाइयों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। परंपरा और आधुनिकता का यह संगम लद्दाख के लोगों सहित सभी नागरिकों के लिए सतत विकास का सही मार्ग साबित होगा। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों और स्थानीय आदिवासियों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed