{"_id":"5eecb3dd8ebc3e4316321114","slug":"ladakh-mp-jamyang-tsering-namgyal-targets-china-on-lac-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख के सांसद का चीन पर प्रहार, बोले- लातों के भूत बातों से नहीं मानते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख के सांसद का चीन पर प्रहार, बोले- लातों के भूत बातों से नहीं मानते
Fri, 19 Jun 2020 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
जामियांग सीरिग नाम्गयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने कहा है कि एलओसी के उस पार जिस तरह से पीओके कहलाता है, एलएसी के पार अक्साई चिन भी चीन के कब्जे वाला लद्दाख कहलाया जाना चाहिए। सांसद ने कहा कि वर्ष 1962 के युद्ध में चीन ने 37,244 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के लद्दाख को कब्जा लिया। अक्साई चिन असल में चीन के कब्जे वाला लद्दाख है, जिसे वापस लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अब सियासत से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाने का वक्त है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद देशभर में जो जज्बात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जो बयान थे, वैसे ही जज्बात और बयान गलवां घाटी की घटना के बाद भी हैं। ऐसे में चीन को करारा जवाब देने के लिए केंद्र की मंशा को लेकर किसी में कोई शंका नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः अब चकनाचूर होगी चीन की चालबाजीः थलसेना के बाद वायुसेना ने कसी कमर, ये विमान करेंगे प्रचंड प्रहार
सांसद ने कहा कि चीन ने लद्दाख की पशुपालन पर निर्भर जनजातीय आबादी के अस्तित्व को खतरे में डाला है। चीन के कब्जे वाला इलाका असल में चरवाहों की लाइफलाइन हैं। इसे छुड़ाना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुुमकिन नहीं। सांसद ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया - ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते।’
यह भी पढ़ेंः सूर्यग्रहण बदलेगा कश्मीर की सियासत! लेखक-डॉक्टर और देश के ये लोग विशेष ध्यान दें