{"_id":"68f649ba8769977ad6083d9a","slug":"ladakh-lt-governor-kavinder-gupta-celebrated-diwali-with-army-jawans-at-rinchen-auditorium-leh-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख के उपराज्यपाल ने फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के वीरों के साथ मनाई दिवाली, जवानों को बांटीं मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख के उपराज्यपाल ने फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के वीरों के साथ मनाई दिवाली, जवानों को बांटीं मिठाइयां
Mon, 20 Oct 2025 08:11 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, लेह
एएनआई, लेह
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल ने जवानों के साथ मनाई दिवाली
- फोटो : उपराज्यपाल कार्यालय, लद्दाख
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लेह के रिनचेन ऑडिटोरियम में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने विषम परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करने वाले उनके साहस को सलाम किया, कारगिल और सियाचिन के वीरों को श्रद्धांजलि दी और उनके कल्याण के लिए भारत सरकार और केंद्र शासित प्रदेश की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम की शुरुआत उपराज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। उन्होंने जवानों को मिठाइयां बांटीं और उनके साथ पारंपरिक दिवाली भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर कविंदर गुप्ता ने कहा कि आपके जैसे योद्धा ही देश की पहली पंक्ति में खड़े होकर दुश्मन को ललकारते हैं। सियाचिन की बर्फीली चोटियों से लेकर कारगिल की ऊंचाइयों तक, आपका बलिदान अमर है।"
उन्होंने विशेष रूप से कारगिल युद्ध के शहीदों और सियाचिन के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी कहानियां हर भारतीय के दिल में बसी हैं। उपराज्यपाल ने भारत सरकार और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन की ओर से जवानों के कल्याण के लिए की गई प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि आधुनिक आवास, चिकित्सा सुविधाएं, शिक्षा और परिवार कल्याण योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Ladakh Lt. Governor Kavinder Gupta celebrated Diwali with Army jawans of Fire & Fury Corps at Rinchen Auditorium, Leh. He saluted their bravery in guarding borders under extreme conditions, paid homage to Kargil & Siachen heroes, and reiterated GoI & UT’s commitment to their… pic.twitter.com/Xp68MBuRle
— ANI (@ANI) October 20, 2025