फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh, Army Celebrate Victory Day, Operation Bison

Jammu News: सेना की जीत के 77वें वर्ष को यौम-ए-फतेह के रूप में मनाया

विज्ञापन
ladakh, Army Celebrate Victory Day, Operation Bison
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। कारगिल ने 1948 में सेना की ऐतिहासिक जीत के 77वें वर्ष को यौम-ए-फतेह के रूप में ख्री सुल्तान चो स्पोर्ट्स स्टेडियम बियामाथांग में मनाया। यह दिन ऑपरेशन बाइसन के दौरान पाकिस्तानी हमलावरों से कारगिल की मुक्ति का प्रतीक है। 77 पैरा ब्रिगेड के वीर सैनिकों ने कश्मीर और लद्दाख के बीच महत्वपूर्ण संपर्क को पुनः स्थापित किया था।

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल हेलिपैड वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के अध्यक्ष डॉ. जाफर अखून ने 1948 के अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में लद्दाख पुलिस, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों की ओर से भव्य मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष ने सलामी ली। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें जोशीला पुरगी नृत्य, राष्ट्रीय एकता नृत्य, और लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर बैंड की संगत में प्रस्तुत की गई मधुर शिना गीत शामिल थे जो क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता और एकता की भावना को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के हिस्से के रूप में एक चिकित्सा और दंत चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयां प्रदान की गईं। सेना ने आधुनिक हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया, जिससे जनता को देश की उन्नत सैन्य क्षमताओं की झलक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने वीर नारियों और विधवाओं को सम्मानित किया। उनके साहस और उनके परिवारों के बलिदान को नमन किया। इसके अलावा कारगिल सेंटिनल्स की ओर से आयोजित गर्ल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप और इंटर-स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed