फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara police station case : 3 Lt Colonels among 16 booked for attempt to murder

कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन केस: सेना के तीन लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 16 के खिलाफ हत्या के प्रयास व डकैती का मामला दर्ज

Thu, 30 May 2024 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 30 May 2024 04:20 PM IST
सार

कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में कथित संलिप्तता के लिए सेना के तीन लेफ्टिनेंट कर्नल और 13 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kupwara police station case : 3 Lt Colonels among 16 booked for attempt to murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों पर चार पुलिसकर्मियों की पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सेना के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सैन्य जवानों के बीच मामूली मतभेद हुआ था, जिसे सुलझा लिया गया है। 

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में कथित संलिप्तता के लिए सेना के तीन लेफ्टिनेंट कर्नल और 13 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा पुलिस थाने में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी रईस खान, इम्तियाज मलिक, कांस्टेबल सलीम मुश्ताक, जहूर अहमद को मंगलवार देर रात घायल अवस्था में श्रीनगर के सोवरा इलाके में स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक सैन्य अधिकारी के नेतृत्व में कुछ जवानों ने थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों की पिटाई की, जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस व सेना के अधिकारी विवाद को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार एक पुलिस दल ने किसी मामले की जांच के दौरान कुपवाड़ा के बटपोरा में सैन्य जवान के आवास पर छापा मारा था। इससे गुस्साए सैन्य जवानों ने पुलिस थाने में घुसकर मारपीट की।

पुलिस ने इन धाराओं पर दर्ज किया मामला

वहीं इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिसमें धारा 307 (हत्या का प्रयास), 186 (लोक सेवकों के काम में बाधा डालना), 332 (किसी लोक सेवक को उनके कार्य के दौरान जान-बूझकर चोट पहुंचाना) और 365 (अपहरण) शामिल है।


सैन्य प्रवक्ता ने आरोप को बताया निराधार

श्रीनगर स्थित सेना की 15वी कोर के प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सैन्य जवानों के बीच विवाद व पुलिसकर्मियों की पिटाई करने का आरोप निराधार है। प्रवक्ता ने कहा, एक ऑपरेशनल मामले पर पुलिस कर्मियों और क्षेत्रीय सेना इकाई के बीच मामूली मतभेद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed