फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara Encounter News Encounter between security forces and terrorists in jammu and kashmir

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, AK-47 बरामद

Mon, 17 Mar 2025 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 10:17 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Kupwara Encounter News Encounter between security forces and terrorists in jammu and kashmir
Security forces - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के जचलदारा के क्रुम्भूरा इलाके में एसओजी हंदवाड़ा ने आतंकियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इलाके में दो से तीन आतंकी फंसे हो सकते हैं। भारी गोलीबारी हुई। इलाके को सील कर दिया गया है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने नागरिकों को घर के अंदर रहने और मुठभेड़ स्थल के आस-पास आवाजाही से बचने की सलाह दी है।
 


यह भी पढ़ें: राजौरी में आतंकी हमला: सुंदरबनी में सुरक्षाबलों ने सेक्टर को घेरा, दहशतगर्दों की तलाश जारी



 

सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। मुठभेड़ के दौरान एक AK-47 राइफल और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। अभी ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेर लिया गया है। इस मुठभेड़ में आतंकवादी के शव के अलावा और भी महत्वपूर्ण सामान बरामद होने की संभावना है। फिलहाल, और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों की सतर्कता जारी है और इलाके में किसी भी अन्य आतंकवादी के छिपे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed