फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kulgam terrorist attack 29 october, 5 civilians from Murshidabad killed

कुलगाम आतंकी हमलाः जहीरूदीन की आपबीती- आतंकवादी आए और कमरे से बाहर निकालकर गोलियों से भून दिया

Fri, 01 Nov 2019 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Kulgam terrorist attack 29 october, 5 civilians from Murshidabad killed
आतंकी हमला

तारीख 29 अक्तूबर समय शाम के सात बजे, काम से लौटे छह मजदूर अपने कमरे में थे। इतने में फिरन पहने चार लोग आए और दरवाजा खटखटाया। खोलने पर सभी मजदूरों को कुछ दूर पैदल ले गए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


ये आपबीती कुलगाम आतंकी हमले में घायल मजदूर जहीरूदीन ने सुनाई। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जहीरूदीन का स्किम्स में इलाज चल रहा है। उसे पेट में चार गोलियां लगी हैं। उसे अपने पांच साथियों के खोने का बेहद अफसोस है।   
विज्ञापन

 
जहीरूदीन ने बताया कि कुलगाम जिले के कतरूसू गांव में 29 अक्तूबर की शाम हम लोग सेब के बगान में काम करने के बाद लौटे ही थे कि फिरन पहने चार आतंकी वहां पहुंचे और सभी को वहां से चलने के लिए कहा। थोड़ी दूर चलने पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमारे पांच साथियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने खून से लथपथ कुछ लोग पड़े थे

जहीरूदीन के मुताबिक वह छह अक्तूबर को कश्मीर आया था। इससे पहले एक बार आया था तब करीब ढाई महीने रहा था। जहीरूदीन का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। उसकी हालात में सुधार आया है, इसके चलते उसे अब वार्ड में शिफ्ट किया गया है।  

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि नमाज पढ़ने गए कुछ लोग जब फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि खून से लथपथ कुछ लोग पड़े थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से सभी को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, इनमें पांच की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed