फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kud terrorist attack

आतंकी हमला: बेटे से मिलने की हसरत भी न हुई पूरी

Wed, 15 Jun 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 15 Jun 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
kud terrorist attack
- फोटो : Amar Ujala

कुद में हुए आतंकी हमले में जिस महिला ममता देवी की मौत हुई, उसकी अपने इकलौते बेटे से मिलने की हसरत भी पूरी न हो सकी। महिला का बेटा शिमला के एक संस्थान में पढ़ता है। कई महीनों के बाद वह घर आ रहा था। 

विज्ञापन


महिला कश्मीर में घूमने के लिए गई थी, लेकिन बेटे के घर आने के चलते वह सिर्फ क्षीर भवानी के दर्शन करने के बाद ही घर लौट रही थी। तभी कुद के पास आतंकी हमला हो गया। मंगलवार को दोपहर बाद महिला का शव उसके पैतृक गांव चट्ठा पहुंचा। 
विज्ञापन


ममता ने एमए बीएड की थी और एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटा अभी कुंवारे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के साथ गई थी कश्मीर

kud terrorist attack
mamta devi - फोटो : Amar Ujala

ममता देवी की छोटी बेटी नेहा नेगी गो एयर इंडिया में काम करती है। कुछ दिन पहले वह अपनी मां को लेकर कश्मीर में हवाई सेवा से श्रीनगर पहुंची थी। सोमवार को नेहा गोवा में अपनी ट्रिप के चलते चली गई। 

ममता देवी को पता चला कि उनका बेटा कुबेर नेगी घर आ रहा है तो वह भी वहां से लौट आई। दरअसल, ममता की एक बेटी और दामाद श्रीनगर में ही रहते हैं। उनका दामाद एसआरटीसी में नौकरी करता है। ममता को अभी श्रीनगर रुकना था, लेकिन बेटे के आने के चलते वह लौट रही थी। 

मेहनती महिला थी ममता
आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि ममता का परिवार काफी मेहनती है। वह खुद भी बहुत मेहनती थीं। वह स्कूल में शिक्षक होने के साथ बीमा निगम की सलाहकार भी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed