{"_id":"614f0d0d81dce9443929e563","slug":"kishtwar-police-apprehended-another-absconder-former-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और पूर्व आतंकी गिरफ्तार: किश्तवाड़ पुलिस ने 19 साल से फरार दुल्ला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और पूर्व आतंकी गिरफ्तार: किश्तवाड़ पुलिस ने 19 साल से फरार दुल्ला को पकड़ा
Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:34 PM IST
सार
किश्तवाड़ पुलिस ने एक और पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दुल्ला उर्फ जमीन पुत्र गुलाम बकरवाल निवासी अर्नास रियासी के रूप में हुई है। वह पिछले 19 सालों से फरार था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पूर्व आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में पुलिस ने एक और पूर्व आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान दुल्ला उर्फ जमीन पुत्र गुलाम बकरवाल निवासी अर्नास रियासी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह चटरू इलाके में रह रहा था। दुल्ला पिछले 19 सालों से फरार था।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व आतंकी दुल्ला की चटरू इलाके में मौजदूगी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश
विज्ञापन
संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे मुख्य जिला एवं सत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पूर्व आतंकी को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। बता दें कि हाल ही में किश्तवाड़ पुलिस ने दो पूर्व आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।