फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Khilani tunnel work started in Jammu and Kashmir with first blast

जम्मू-कश्मीर: पहला ब्लास्ट कर खिलानी टनल के काम का शुभारंभ, सुद्ध महादेव की राह होगी आसान

Fri, 27 Aug 2021 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Aug 2021 10:38 AM IST
सार

पहला माइन ब्लास्ट कर खिलानी में टनल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
Khilani tunnel work started in Jammu and Kashmir with first blast
खिलानी में टनल निर्माण काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोडा-जम्मू हाईवे के सफर को डोडा और किश्तवाड़ जिले के लोगों के लिए आसान बनाने के लिए खिलानी में टनल बनेगी। इससे सुद्ध महादेव की राह भी आसान होगी। गुरुवार को पहला माइन ब्लास्ट कर इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय डोडा से 12 किलोमीटर दूर खिलानी केंद्र की इस परियोजना का पहला टनल बनने जा रहा है। इस अवसर पर डीसी विकास शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भूमि पूजन के बाद परियोजना का शुभारंभ किया। एनएचआईडीसीएल के डायरेक्टर ने प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि 431.28 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस टनल की लंबाई 1.574 किलोमीटर है। अगले दो वर्षों में इस चैनल को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक आतंकी के खात्मे की कहानी: ‘हैदर’ में बना था चॉकलेट ब्वाय, पर कट्टरता के जहर ने बना दिया दहशतगर्द    
विज्ञापन
विज्ञापन


सुद्ध महादेव सड़क मार्ग को तैयार करने के लिए चार और टनल बनाए जाएंगी। यह परियोजना डोडा किश्तवाड़, छात्रू, सुद्ध महादेव के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी। इससे डोडा-जम्मू और श्रीनगर की दूरी कम हो जाएगी और लोग जल्दी ही अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। यह प्रोजेक्ट एनएचआईडीसीएल के डोडा जनरल मैनेजर एसएस परिहार, सौरव देव और उनकी टीम की देखरेख में तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची दुल्हन, महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वालों के मुंह पर तमाचा हैं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed