फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra Ropeway Protest: 'Preparations for a new beginning in the new year, ropeway dispute in Katra will be res

Katra Ropeway Protest: 'नए साल में नई शुरुआत की तैयारी, कटड़ा में रोपवे विवाद का हल होगा जल्द', श्राइन बोर्ड

Tue, 31 Dec 2024 03:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 31 Dec 2024 03:29 PM IST
सार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि कटड़ा रोपवे विवाद का समाधान नए साल में किया जाएगा, और इस प्रक्रिया में सभी हितधारकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Katra Ropeway Protest: 'Preparations for a new beginning in the new year, ropeway dispute in Katra will be res
कटड़ा रोपवे विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटड़ा में रोपवे विवाद के बीच श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने नए साल में एक नई शुरुआत की उम्मीद जताई है। बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि हम इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि कटड़ावासियों के साथ संवाद से इस मुद्दे का हल निकल आएगा। नए साल में नई शुरुआत के लिए मसौदा तैयार हो रहा है।

विज्ञापन


सीईओ के मुताबिक, इस मसले के हल के लिए बोर्ड की कमेटी सभी बिंदुओं पर विचार कर रही है। जैसा कि बोर्ड के चेयरमैन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक दिन पहले सभी को आश्वस्त भी किया है कि किसी हितधारक के हित प्रभावित नहीं होंगे। रोपवे निर्माण की कवायद से पहले ही इसके हानि-लाभ पर विचार किया गया था। इसका जो भी शेड्यूल तय किया गया है, उसमें कहीं भी एसा नहीं है कि यहां के लोगों को नुकसान हो रहा हो। कटड़ा आने वालों की संख्या में कमी नहीं आएगी, इसे हम पूरे तर्को के साथ यहां के लोगों को समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन

लोगों की जीविका बढ़े, पर्यटक यहां रुके ये हमारी प्राथमिकता
अंशुल गर्ग ने कहा कि कटड़ा के लोगों की चिंता उनकी आजीविका है। हर किसी को अपने हित के बारे में सोचने का हक है। बोर्ड की कमेटी सभी चिंताओं के समाधान को लेकर काम कर रही है। हम लोगों को ये बताना चाहते हैं कि सभी हितधारकों को साथ लेकर हम आगे बढ़ेंगे। हम इतना जरूर कहेंगे कि इससे तीर्थयात्रियों को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही कटड़ा की अर्थव्यवस्था को भी इससे मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed