फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua: Ujj river crossed the danger mark

Kathua : मानसून की दस्तक के साथ ही खतरे के निशान से पार हुआ उज्ज दरिया, एक लाख तीन हजार क्यूसेक बहाव दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 12:58 AM IST
सार

मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में नदी नाले उफान पर आने लगे हैं। बुधवार रात से जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे उज्ज दरिया में पानी का बहाव एक लाख क्यूसेक से अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Kathua: Ujj river crossed the danger mark
कठुआ उज्ज नदी, file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हीरानगर के खंदवाल, कोटपुन्नू इलाके में दरिया में मछली पकड़ने गए दो लोग बाढ़ में फंस गए। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें दरिया से निकाला गया। 

विज्ञापन


मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में नदी नाले उफान पर आने लगे हैं। बुधवार रात से जिले के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे उज्ज दरिया में पानी का बहाव एक लाख क्यूसेक से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह साढ़े पांच बजे बैराज के गेट अचानक खोलने से निचले इलाकों में तेज पानी का बहाव आ गया। छह बजे तक पानी का बहाव खतरे के निशान को भी पार कर गया। जलस्तर बढ़ने के बीच मछली पकड़ने आए दो लोग बाढ़ में फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें दरिया से सुरक्षित निकाला। इस दौरान कश्ती का इस्तेमाल किया गया। दोनों व्यक्ति स्थानीय थे, जिनकी पहचान सुशील कुमार और बलदेव राज के रूप में हुई है।

सुबह जैसे ही स्थानीय पुलिस चौकी पर दो लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली तो तुरंत एसडीआरएफ से संपर्क किया। कुछ समय बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पांच घंटे तक यह ऑपरेशन चला और दोनों लोगों को सुरक्षित दरिया से बाहर निकाला गया।
-फुलेल सिंह, एसडीएम
...........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed