{"_id":"5ad534c14f1c1b57098b5025","slug":"kathua-gangrape-murder-case-supreme-court-refuses-to-hand-over-inquiry-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांड: CBI को जांच सौंपने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- पीड़ित परिवार और वकील को मिले सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ कांड: CBI को जांच सौंपने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- पीड़ित परिवार और वकील को मिले सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Apr 2018 05:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ गैंगरेप और हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इनकार कर दिया है। वहीं इस मुकदमे को कठुआ से चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की याचिका पर शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने राज्य पुलिस को पीड़ित परिवार और उनके वकील को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि फिलहाल हम पीड़ित परिवार और वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। आम तौर पर पुलिस को मामले की जांच की अथॉरिटी होती है। अगर पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही हो तो अदालत को सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर क्यों गौर करना चाहिए। अदालत ने यह टिप्पणी दिल्ली की वकील अनुजा कपूर की याचिका पर की। अनुजा और वरिष्ठ वकील भीम सिंह ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार, वकील को सुरक्षा देने का आदेश
पीठ ने जम्मू एवं कश्मीर पुलिस को पीड़ित परिवार और वकील दीपिका सिंह राजावत और पीड़ित के पारिवारिक मित्र तालिद हुसैन को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए। वकील ने अपनी जान को खतरा बताया था। पीठ ने सादी वर्दी में सुरक्षा जवानों की तैनाती सुनिश्चित करते हुए नाबालिग आरोपी को भी सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस
पीठ ने मामले को कठुआ से चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की पीड़िता के पिता की याचिका पर जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी किया है। पीड़िता के पिता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि कठुआ में जो माहौल है वहां निष्पक्ष सुनवाई मुश्किल है। पीठ ने सीबीआई जांच कराने की मांग वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। पीड़िता के पिता भी जांच से संतुष्ट हैं। इस मामले में चार्जशीट भी दायर हो चुकी है। अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।