{"_id":"6a2949da071740905c02ed53","slug":"kathua-fire-guts-two-dozen-hutments-forest-blaze-sparks-mine-blasts-in-rajouri-jammu-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कठुआ में भीषण आग से दो दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक, राजोरी में जंगल की आग से लैंडमाइन विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कठुआ में भीषण आग से दो दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक, राजोरी में जंगल की आग से लैंडमाइन विस्फोट
Wed, 10 Jun 2026 04:56 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:56 PM IST
सार
कठुआ जिले में स्क्रैपयार्ड के पास लगी भीषण आग से लगभग दो दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिससे कई प्रवासी मजदूर बेघर हो गए। वहीं राजोरी में जंगल की आग के कारण एलओसी के पास लैंडमाइन विस्फोट की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को भीषण आग लगने से लगभग दो दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में कई प्रवासी मजदूर बेघर हो गए, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह आग सुबह करीब 4 बजे मग्गर खड क्षेत्र के चक गोटा इलाके में एक स्क्रैपयार्ड के पास स्थित अस्थायी झोपड़ियों में लगी। झोपड़ियों में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक मजदूरों का सारा सामान, कपड़े, बर्तन और तीन मोटरसाइकिलें जलकर नष्ट हो चुकी थीं। प्रभावित मजदूरों में अधिकतर बिहार के कूड़ा बीनने वाले प्रवासी शामिल हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि उनके पास अब केवल वही कपड़े बचे हैं जो उन्होंने पहन रखे थे।
विज्ञापन
इसी बीच, राजोरी जिले में जंगल की आग के कारण नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित केरी सेक्टर में लैंडमाइन विस्फोटों की कई घटनाएं हुईं। अधिकारियों के अनुसार, सूखी वनस्पति में आग फैलने से जोरदार धमाके सुनाई दिए, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थिति पर सुरक्षा बलों और प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है, जबकि दमकल टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। पिछले 24 घंटों में राजौरी, रियासी और उधमपुर जिलों के कई इलाकों में भी जंगल की आग की घटनाएं सामने आई हैं।