फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   katha

भक्ति है समस्त सुखों की खान

विज्ञापन
katha
दोमाना। भक्ति समस्त सुखों की खान है। भक्ति का अर्थ जुड़ना है, जिसका मार्ग सत्संग से मिलता है। यह प्रवचन श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सरोज भारती ने दिया। उन्होंने बताया कि सत्य का अर्थ ईश्वर है। जब इंसान के पुण्य उदय होते हैं तब उसे संत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जहां से आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त कर व्यक्ति प्रभु भक्ति की यात्रा शुरू करता है और अपने समस्त बुरे कर्मों को छोड़ कर परम गति को प्राप्त होता है।
विज्ञापन

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से मिश्रीवाला में चार दिवसीय श्री हरि कथा जारी है। सोमवार को तीसरे दिन साध्वी सरोज भारती ने प्रभु भक्ति के संबंध में प्रवचन देकर संगत को निहाल किया है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत गीता में प्रभु श्रीकृष्ण ने बताया कि ईश्वर का अंत: करण में दर्शन करना ही आध्यात्मिक ज्ञान कहलाता है। कुरुक्षेत्र में वह पहले अर्जुन को उपदेश देते हैं और उसके बाद दिव्य दृष्टि प्रदान कर भीतर में ही ईश्वर के प्रकाश रूप का दर्शन करवा देते हैं। कथा के दौरान साध्वी संदीप भारती, साध्वी सतिंदर भारती और दीप सहगल ने प्रभु के भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर छतर सिंह मन्हास, स्वामी हरिदास आनंद, स्वामी सुचेता नंद, नारायण सिंह और विनोद शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed