फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri political parties in support of Mamta Banerjee

ममता बनर्जी के समर्थन में दिखे कश्मीर के राजनीतिक दल

Tue, 05 Feb 2019 02:35 AM IST
राजेश सैनी अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 05 Feb 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri political parties in support of Mamta Banerjee
सीएम महबूबा मुफ्ती

पश्चिम बंगाल में सीबीआई बनाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच चल रही रस्साकशी के बीच कश्मीर के सभी राजनीतिक दल ममता बनर्जी के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। घटना क्रम की हर कोई निंदा कर रहा है। राजनीतिक दलों का कहना है कि जो कुछ हुआ वह गलत हुआ, इससे राज्य और केंद्र के बीच का संतुलन बिगड़ सकता है।  

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कहा, ‘‘बहुत ही बदकिस्मती की बात है जिस तरह से सीबीआई जैसे संस्थानों को हमारे मुल्क में विपक्षियों के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। यह काफी गलत बात है, इससे पहले अखिलेश और मायावती के खिलाफ भी ऐसी ही साजिश रची  गई। जम्मू कश्मीर में भी हमारा तजुर्बा बहुत खराब रहा है, चाहे वो सीबीआई हो या फिर एनआईए। 
विज्ञापन


आज जो ममता बनर्जी के साथ हो रहा है वह सरासर गलत है और मैं और मेरी जमात उनके साथ खड़ी है। अगर इसी तरह हमारे संस्थानों को बदनाम किया जाएगा तो मुझे लगता है जो यह मुल्क है हमारा इसका जो फेडरल स्ट्रक्चर (राज्य और केंद्र का तालमेल)है उसमें दरार पड़ सकती है जो देश के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मैं उम्मीद करती हूं कि सुप्रीमकोर्ट इसमें कोई कड़ा कदम उठाए और इन संस्थानों को बर्बाद होने से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

       
वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के जनरल सेक्टरी अली मोहम्मद सागर ने कहा, ‘‘एक बड़े राज्यकी मुख्यमंत्री धरने पर बैठी। क्योंकि वह इसे एक पॉलिटिकल थ्रेट समझते हैं। ये ही लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, और फिर एक महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार करना सरासर गलत है। 

हो सकता है कुछ गलत भी हुआ हो और अगर ऐसा हुआ है तो पहले मुख्यमंत्री को कांफिडेंस में लेना चाहिए था। कानून व्यवस्था राज्य सरकारका हक है और ऐसी एक जंग शुरू करना सही नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और केंद्रसरकार के लिए शर्म की बात है। इसका खामियाजा उन्हे भुगतना पड़ेगा, जिस तरह तीन राज्यों में उन्हे जवाब मिला आने वाले वक़्त में इसकाभी लोग जवाब देंगे’’। 


महबूबा के बयान पर रशीद ने साधा निशाना 
निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने कहा कि जब वो(महबूबा मुफ़्ती) एनआईए की बात करती है तो उनके मुह से यह बात अच्छी नहीं लगती। वह इतना झूठ बोल चुकी हैं कि अगर वो अब सच भी बोलेंगी तो उनका सच भी झूठ लगता है। उन्होंने एनआईए द्वारा पकड़े गए लोगों का नाम लेते हुए कहा कि जितने लोग कश्मीर से पकड़े गए उनको को महबूबा मुफ़्ती ने ही पकड़वाया। मेरा हाल भी आप लोगों ने खुद देखा जो पीडीपी वालों की बदौलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed