फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri man slaps imam of malaysia's national mosque

कुआलालंपुर में नमाज के दौरान कश्मीरी ने इमाम को थप्पड़ मारा

Sun, 20 Sep 2015 10:35 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sun, 20 Sep 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
kashmiri man slaps imam of malaysia's national mosque

राष्ट्रीय मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान इमाम को कथित तौर पर थप्पड़ मारने पर एक कश्मीरी युवक शब्बीर अहमद खान को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शब्बीर ने क्वलालंपुर की राष्ट्रीय मस्जिद में 37 साल के इमाम को थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन


रॉयल मलयेशियाई पुलिस ने बताया कि थप्पड़ जड़ने वाला शब्बीर कश्मीर का रहने वाला है। शब्बीर सामने से जा रहा था, उसने मस्जिद के इमाम मोहम्मद जुहारी को धकियाया कर उनसे वह माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की जो उनके हाथ में था।
विज्ञापन


शब्बीर माइक्रोफोन छीनने के बाद खुद नमाज अता करने लगे। बाद में शब्बीर को मस्जिद में रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी मस्जिद से बाहर ले गए। बाद में शब्बीर को इन कर्मचारियों ने वहां तैनात यातायात पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं हो पाया कि शब्बीर को इमाम पर हमला करने के लिए किसने उकसाया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से शब्बीर दिमागी तौर पर अस्वस्थ दिखे। वह खुद से बतियाते दिखे।

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद शुक्रवार की नमाज कुछ देर के लिए रुक गई और संदिग्ध को मस्जिद के कर्मचारियों द्वारा बाहर ले जाने के बाद फिर शुरू हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed