फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir Valley ready to celebrate Mausam-e-Bahar

मौसम-ए-बहार : जश्न के लिए कश्मीर घाटी तैयार, बादामबाड़ी में खिले सफेद और जामुनी फूल

Wed, 16 Mar 2022 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 02:00 AM IST
सार

बादामबाड़ी में इसके फूलों की पंखुड़ियों का खुलना बताता है कि जल्द ठंडी वादियां पर्यटकों से गुलजार होंगी। इसको देखते हुए कश्मीर का पर्यटन विभाग भी विभिन्न बागों में जश्न-ए-बहार मनाने की तैयारी का रहा है।

विज्ञापन
kashmir Valley ready to celebrate Mausam-e-Bahar
बादामबाड़ी में खिले फूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में बादाम के पेड़ों पर हलके सफेद और जामुनी रंग के फूलों का खिलना बहार के मौसम के आगमन का संकेत हैं। बादामबाड़ी में इसके फूलों की पंखुड़ियों का खुलना बताता है कि जल्द ठंडी वादियां पर्यटकों से गुलजार होंगी। इसको देखते हुए कश्मीर का पर्यटन विभाग भी विभिन्न बागों में जश्न-ए-बहार मनाने की तैयारी का रहा है। इसकी शुरुआत भी जल्द बादामबाड़ी से होगी। कश्मीर में बर्फबारी के बाद बादाम के यह फूल सबसे पहले खिलते हैं। इसलिए भी यह विशेष आकर्षण का केंद्र बनते हैं। 

विज्ञापन


 300 कनाल भूमि पर कोहे मारां पर्वत के नीचे स्थित बादामबाड़ी में करीब एक हजार से अधिक बादाम के पेड़ हैं। पर्यटन विभाग के निदेशक जीएन इत्तू ने कहा कि मौसम-ए-बहार में हम चाहते हैं कि पर्यटकों को नया अनुभव मिले। इसलिए विभाग इस वर्ष इस मौसम को जश्न के रूप में मनाएगा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर यह मौसम केवल ट्यूलिप उत्सव मनाने तक ही सीमित रहता है। लेकिन ट्यूलिप के फूल मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में आते हैं। इसलिए इस बार हमने अन्य फूलों के खिलने पर भी जश्न मनाने का फैसला किया है। यह जश्न बदामबाड़ी से शुरू करते हैं। 
विज्ञापन


इस मौसम में पर्यटकों के आगमन के टूटेंगे सभी रिकॉर्ड 
बादामबाड़ी की तरफ स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स बादाम के फूलों की तस्वीरों से भरी पड़ी हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस मौसम में पर्यटकों के आगमन के सभी रिकॉर्ड टूटेंगे। घाटी में पहले से मौजूद सैलानी फूलों के नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। दिल्ली से आए विशाल ने कहा कि दृश्य मन मोहने वाले हैं। एक अलग ही अनुभव हुआ। पर्यटक वासु ने कहा कि खुशकिस्मती है कि बहार के आगमन पर हमें यह दृश्य देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूलिप गार्डन खुलने के बाद पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या
सरकार मौसम-ए-बहार की शुरूआत में पर्यटन के साथ-साथ इन बागों को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है। कोरोना के बाद पर्यटक कारोबारियों को उम्मीद है कि इस साल वे नुकसान की भरपाई करने में सक्षम होंगे, क्योंकि साल की शुरुआत के दो महीनों में ही गुलमर्ग में पर्यटकों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी थी। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि 20 मार्च के बाद ट्यूलिप गार्डन के खुलने को लेकर फैसला किया जाएगा। इसके साथ पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed