कश्मीर हिंसा से पर्यटन उद्योग तबाह, 3000 से अधिक होटल खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की हिंसा से रियासत का पर्यटन उद्योग तबाह हो गया है। 50 हजार से अधिक पर्यटक लौट गए हैं। श्रीनगर में 3000 से अधिक छोटे-बड़े होटल लगभग खाली हैं। डल झील सूनी पड़ी है। हाउस बोट तथा शिकारे पर्यटकों की राह देख रहे हैं। श्रीनगर के होटलों की आनलाइन बुकिंग रद करा दी गई है।
जुलाई और मध्य अगस्त तक के बुकिंग कैंसिल कराए गए हैं। घरेलू पर्यटकों की तादाद रोजाना 10 हजार से घटकर एक हजार पर पहुंच गई है। एक अनुमान के मुताबिक 450 करोड़ का नुकसान हुआ है। पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी कहती हैं कि हिंसा से केवल कश्मीर के ही पर्यटन को नुकसान नहीं पहुंचा है, बल्कि जम्मू का पर्यटन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 90 फीसदी पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है।
पर्यटन राज्य मंत्री का कहना है कि कश्मीर हिंसा की वजह से पर्यटकों ने श्रीनगर का रुख करना बंद कर दिया है। पहले रोजाना 10 हजार घरेलू और 100 विदेशी पर्यटक आते थे, लेकिन यह संख्या अचानक हिंसा की खबरें फैलने के बाद घट गईं।
अब बमुश्किल एक हजार घरेलू पर्यटक पहुंच रहे हैं। वह भी घाटी के हालात को देखने के बाद फौरन लौट जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिंसा से पर्यटन ढांचे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन होटलों की बुकिंग रद हो गई है। सूत्रों ने बताया कि
मुफ्ती मोहम्मद सईद के प्रयासों को झटका
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रियासत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देशभर में पर्यटन का रोड शो कराया। खुद बालीवुड के लोगों से मिलकर उन्हें यहां फिल्म की शूटिंग के लिए न्योता दिया।
उद्योगपतियों के साथ ही सभी वर्ग के लोगों से मिलकर कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बात की, लेकिन बुरहान के मारे जाने के बाद उत्पन्न हालात ने इन प्रयासों पर पानी फेर दिया है। 2014 की बाढ़ के बाद पर्यटन उद्योग पटरी पर आना शुरू हुआ था कि फिर से हिंसा की चपेट में आने के बाद सैलानियों ने यहां से मुंह मोड़ लिया।
वैष्णो देवी और शिवखोड़ी में संख्या बढ़ी
कश्मीर में पर्यटकों के न पहुंचने से माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के बाद इन दोनों जगहों पर दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना 18-20 हजार यात्री वैष्णो देवी दरबार में पहुंच रहे हैं। शिवखोड़ी में नौ लाख से अधिक यात्री भोले के दरबार में इस सीजन में हाजिरी दे चुके हैं।