फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kashmir's heart ache, treatment necessary: Mehbooba

कश्मीर के दिल में दर्द, इलाज जरूरी : महबूबा

Tue, 19 Apr 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Tue, 19 Apr 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Kashmir's heart ache, treatment necessary: Mehbooba
छात्रों को संबोध‌ित करतीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के दिल में एक तकलीफ है जिसका सबको मिलजुलकर त्वरित इलाज करना होगा ताकि यहां के युवा पुष्पित हों और रियासत के विकास में योगदान दे सकें। वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित रैली को संबोधित कर रहीं थीं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार किसी रैली को संबोधित कर रहीं महबूबा ने कहा कि आज मुस्लिम देशों पाकिस्तान, सीरिया और लीबिया में अशांति है। पाकिस्तान सरकार अपने ही लोगों की बंदूकों से लड़ रही है। शिया-सुन्नी आपस में कत्लेआम कर रहे हैं। अपने देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब मिलकर रह रहे हैं। आपसी सौहार्द्र तथा भाईचारा कायम है। ऐसे राष्ट्र में रहने पर गर्व है।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा में हाल की हिंसा की घटनाओं में पांच लोगों के मारे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद से रियासत में अमन शांति बहाल की जा सकती है। कहा कि देश के नौजवानों के रूप में मानव संसाधन तथा प्राकृतिक संसाधन मिल जाए तो तरक्की निश्चित रूप से कदम चूमेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते हुए कहा कि जब भाजपा के साथ गठबंधन की बात चल रही थी तो उन्होंने कहा था कि वे ऐसे शख्स से हाथ मिला रहे हैं जिन्हें हिंदुस्तान की करोड़ों जनता ने चुना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा, पढ़ाई तथा रोजगार का मुद्दा भी उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed