फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir: all bjp candidates lost deposit in kashmir except one

कश्मीर: सिर्फ एक भाजपा प्रत्याशी की जमानत बची

Thu, 25 Dec 2014 12:31 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
kashmir: all bjp candidates lost deposit in kashmir except one

भारतीय जनता पार्टी का कश्मीर घाटी में ‘मिशन 44 प्लस’ न सिर्फ फ्लाप हुआ, बल्कि उसके प्रत्याशियों की जमानत तक नहीं बची। भाजपा ने कश्मीर घाटी की 46 विधानसभा सीटों में से 34 में अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सिर्फ मोती कौल ही अपनी जमानत बचा पाए।

विज्ञापन


श्रीनगर जिले के हब्बा कदल से भाजपा ने कौल को उम्मीदवार बनाया था। कम मतदान वाले इस विधानसभा क्षेत्र में मात्र 21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उसमें कौल को 2,596 मत मिले। एक समय कौल की जमानत भी जब्त हो रही थी। वह सातवें स्थान पर लुढ़क गए थे।

विज्ञापन

सातवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए

kashmir: all bjp candidates lost deposit in kashmir except one

हालांकि जब विस्थापित पंडितों की गिनती शुरू हुई तो उसमें कौल सातवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। नेशनल कांफ्रेंस शमीम फिरदौस ने उन्हें 2360 मतों से पराजित किया है। इस विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

भाजपा ने अमीरा कदल से हीना भट को मैदान में उतारा था और उन्हें उम्मीद थी कि वह घाटी में उनका खाता खोलेगी। लेकिन वह भी अपनी जमानत नहीं बचा पाई। हीना को कुल 1359 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रही। इस विस सीट से 14 उम्मीदवार खड़े थे, जिसमें 12 की जमानत जब्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed