फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashi XI won by Kanhaiya's brilliant innings

कन्हैया की शानदार पारी से जीता काशी इलेवन

विज्ञापन
Kashi XI won by Kanhaiya's brilliant innings
रियासी। बल्लेबाज कन्हैया की बेहतरीन और संयमित 40 रन की बदौलत काशी इलेवन ने तारिक क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हरा कर रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

तारिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। काशी इलेवन के गेंदबाजों ने शुरू से ही कसी हुई गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को ज्यादा खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम 19.1 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। इसमें सर्वाधिक दुष्यंत कुंडल ने 30, सलमान, नीशू मागरे और कप्तान तारिक ने क्रमश: 10-10 रन का योगदान दिया। काशी इलेवन के गेंदबाज सुनील ने तीन और योगेश सिक्का, विशाल व जतिन ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए काशी इलेवन के दोनों ओपनर बल्लेबाज जतिन व उदय सस्ते में आउट हो गए। बाद में बल्लेबाज इश्तियाक के 27 और कन्हैया के 40 रन की बदौलत 19वें ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज योगेश सिक्का ने तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए। तारिक क्लब के गेंदबाज रितिक ने दो और आमिर जाहिद व नदीम ने एक-एक हासिल किया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए कन्हैया को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed