फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   karva chauth special story

Jammu News: युद्धबंदी का ग्रहण, 52 साल से चांद का इंतजार, पति की सकुशल वापसी की उम्मीद में इस बार भी निर्मल कौर निभाएंगी सुहागिन का फर्ज

विज्ञापन
karva chauth special story
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नानक नगर की महिला के लिए युद्धबंदी का ग्रहण ऐसा लगा कि 52 साल बाद भी चांद निकल नहीं पाया। उन्हें हर करवा चौथ पर उम्मीद होती है कि आज पति का दीदार हो जाएगा। इसी आस में हर साल व्रत रखती हैं, पर शारीरिक समस्या के कारण वे व्रत नहीं रखेंगे। हालांकि 85 साल की निर्मल कौर आंखों में पति की तस्वीर लेकर बुधवार रात को चांद देखने के लिए छत पर जरूर चढ़ेंगी। शायद उन्हें यकीन है कि चांद की तरह पति सामने दिख जाएं। उनकी आंखें पत्थरा जरूर गई हैं, लेकिन पति की सकुशल वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी। पति की लंबी उम्र के लिए वह भगवान शिव और मां संतोषी का व्रत भी रखती हैं।
85 साल की निर्मल कौर कहती हैं -हर सुहागिन की इच्छा रहती हैं कि उसे करवा चौथ पर पति के दर्शन जरूर हो। उनकी इच्छा पर भले ही ग्रहण लगा है लेकिन उम्मीद की किरण सांस थमने तक जारी रहेगी। भरे मन से कहा कि इस साल व्रत नहीं रख पा रही क्योंकि रसोली हो गई है और डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया है, फिर भी सुबह उठा कर सुहागिन का फर्ज निभाउंगी।
विज्ञापन


निर्मल कौर के पति कप्तान अस्सा सिंह (उस समय सूबेदार) पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। 1971 के युद्ध के दौरान छंब से उन्हें बंदी बना लिया था। वह कहती हैं कि पति की सकुशल वापसी के लिए सरकार की तरफ से पाकिस्तान भी गई, लेकिन वहां की सरकार ने अस्सा सिंह को रिहा नहीं किया और न ही उनके बारे में कुछ भी बताया। विश्वास है कि पति जिंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर निर्मल 32 साल की थी जब पाकिस्तान के कारण पति से अलग हो गईं। तब सात छोटे बच्चे थे जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे थे। सभी की उनकी याद में अच्छी परवरिश के साथ शादियां की। इसी बीच सेना ने पति को कप्तान बना दिया और पेंशन से बच्चों को पढ़ाया। मुझे लगता है कि ईश्वर मेरी भक्ति का फल दे रहे हैं और देंगे भी। सुहाग को सलामत रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed