फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kargil war 15 july, army destroy pakistan amusion depot

कारगिल गाथा: सटीक रणनीति से तबाह किया दुश्मन का आयुध भंडार

Sat, 16 Jul 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 16 Jul 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
kargil war 15 july, army destroy pakistan amusion depot
पाकिस्तानी सेना लौटने को मजबूर हो गई - फोटो : galleryhip

पाकिस्तानी सेना तो लौटने को मजबूर हो गई। लेकिन, घुसपैठियों ने दोनों मुल्कों के बीच हुए समझौते की नाफरमानी जारी रखी। नतीजतन पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर महत्वपूर्ण सामरिक मोर्चों पर बने बंकर और आयुद्ध भंडारों पर अब भी घुसपैठिए जमे हुए थे। 

विज्ञापन


भारतीय सेना की टुकड़ियों को आगे बढ़ता देख वे ऊंचाई वाली पोस्ट से गोले दागने लगते। 15 जुलाई 1999 को घातक प्लाटून को चोरबटला सेक्टर में प्वाइंट 5310 को वापस हासिल करने की जिम्मा दिया गया। दुश्मन की संख्या कम होने के बावजूद ऊंचाई वाले इस मोर्चे को वापस हासिल करना बेहद मुश्किल था। 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार के नेतृत्व में घातक प्लाटून इस बेहद मुश्किल मोर्चे को हासिल करने में जुट गई। प्वाइंट 5310 के लिए घातक प्लाटून ने तीन टुकड़ियों की रणनीति से काम लिया। लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार ने 300 मीटर ऊंची बर्फ की दीवार पर चढ़ने के लिए 250 मीटर ऊंचाई पर रस्सी लगाने का कारनामा कर दिखाया। इसके बाद रस्सी के सहारे ये दल ऊपर तक पहुंचने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार जवानों की जान गंवाए बिना मार गिराए 15 घुसपैठिए

kargil war 15 july, army destroy pakistan amusion depot
kargil war - फोटो : ADGPI

दूसरी टुकड़ी भी पीछे-पीछे अपने लक्ष्य बिंदु तक पहुंच गई। तीसरी टुकड़ी चूंकि ऊपर चढ़ने में नाकाम रही लिहाजा उसे आधार स्थल की ओर डायवर्ट कर दिया गया। दुश्मन के मोर्चे पर पहुंचकर टीम ने अचानक हमला बोल दिया। प्रवीण कुमार द्वारा बनाई गई रणनीति से 15 दुश्मनाें को ढेर कर दिया गया। 

प्वाइंट 5310 पर बने ईंधन और आयुध भंडार को तबाह कर दिया गया। बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने में प्रवीण कुमार के युद्ध कौशल को इसलिए भी खास माना गया क्योंकि भारतीय सेना ने बिना किसी जवान की जान गंवाए ही आपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया। लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार को वीर चक्र का सम्मान दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed