{"_id":"5d3b21358ebc3e6cbe42a707","slug":"kargil-vijay-diwas-20-years-crpf-bsf-indian-army-and-jammu-kashmir-police-paid-homage-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में विजय दिवस पर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में विजय दिवस पर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Fri, 26 Jul 2019 09:20 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
टाइगर डिविजन के डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर टीके चोपड़ा शहीदों को पुष्पांजलि भेंट की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल पहले पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वीर शहीदों के आगे एक बार फिर हर किसी का शीश झुक गया। शुक्रवार को कई जगहों पर विजय दिवस मनाया गया और कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित अन्य कई सुरक्षा एजेंसियों की ओर से शहीदों को नमन किया गया। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध का 20वां वर्ष मनाया गया।
भारतीय की टाइगर डिविजन ने जम्मू के बलिदान स्तंभ पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर टीके चोपड़ा शहीदों को पुष्पांजलि भेंट की। कई पूर्व सैनिकों और स्कूली बच्चे भी बलिदान स्तंभ पहुंचे। इस मौके पर गार्ड आफ आनर दिया गया। 1999 में आपरेशन विजय के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान से काकसर, बटालिक और तुरतुक सेक्टर में लड़ाई लड़ी थी। खून जमा देने वाली लड़ाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।
उधर, बीएसएफ के पलौड़ा मुख्यालय में भी कारगिल के वीर शहीदों को याद किया गया। बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल ने शहीद मेमोरियल पर शहीदों को याद करते हुए उनकी कुर्बानी को नमन किया। बीएसएफ के कई अन्य अफसरों और जवानों ने भी श्रद्धांजलि भेंट की। विजय दिवस को लेकर बीएसएफ की तरफ से एक हफ्ते से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीएसएफ की तरफ से रक्तदान शिविर, शहीदों के परिवारों को सम्मानित करना और सहायता देना, देशभक्ति पर बार्डर के स्कूलों में चित्रकारी और संगीत प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईजी एन एस जमवाल ने कहा कि कारगिल के शहीदों के आगे हमेशा इसी तरह से शीश झुकते रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस के शहीदी स्थल पर दी श्रद्धांजलि
रेलवे स्टेशन स्थित जम्मू कश्मीर पुलिस के वार मेमोरियल पर भी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद जिला पुलिस में एक विजय परेड आयोजित की गई। इस मौके पर जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी और पुंछ के डीआईजी विवेक गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कई अन्य पुलिस अधिकारी भी उनके साथ थे। गुप्ता ने कहा कि कारगिल के शहीदों की शहादत पूरे देश का गर्व है। जिसके लिए हमेशा हर एक नागरिक का सिर झुकता रहेगा। कई स्कूलों के बच्चे और शहर के गणमान्य लोगों ने भी इसमें शिरकत की।