फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kanigam Shopian Encounter Encounter starts between terrorists and security forces in Kanigam village of south Kashmirs Shopian district

शोपियां एनकाउंटर: एक आतंकी ढेर, आर्मी के दो जवान घायल, मुठभेड़ जारी

Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kanigam Shopian Encounter Encounter starts between terrorists and security forces in Kanigam village of south Kashmirs Shopian district
शोपियां में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को जिले के कनिगम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जबकि सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सैयदाबाद इलाके से आतंकियों के एक मददगार को पकड़ा है। पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के 11 मददगारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्राल के गांव सैयदाबाद में तलाशी के दौरान आमिर अशरफ खान पुत्र मोहम्मद अशरफ खान निवासी सैयदाबाद पस्तूना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। पुलिस थाना त्राल में उक्त आतंकी सहयोगी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, 42 आरआर और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने अंजाम दिया है। इससे पहले गुरुवार को अल-बदर के चार, बुधवार को जैश के छह मददगार गिरफ्तार किए गए थे। 

यह भी पढ़ेंः निर्भीकता और स्पष्टवादिता खतरे से खाली नहीं... पढ़िए सियासत पर वाजपेयी के 'अटल शब्द'    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed