फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   &K News: Mehbooba Mufti called Sambhal violence an attack on constitutional values

J&K News: महबूबा मुफ्ती ने संभल हिंसा को संवैधानिक मूल्यों पर हमला बताया, कहा- ‘देश की पहचान संकट में है'

Tue, 26 Nov 2024 02:23 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 26 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने संविधान दिवस पर देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बढ़ते खतरों और संविधानिक मूल्यों के कमजोर होने पर चिंता जताई।

विज्ञापन
&K News: Mehbooba Mufti called Sambhal violence an attack on constitutional values
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि संविधान दिवस के मौके पर यह देखना दुखद है कि देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय अत्यधिक खतरों का सामना कर रहा है। पीडीपी प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा का जिक्र किया, जहां एक अदालत के आदेश पर मुघल कालीन मस्जिद के सर्वे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान चार लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को सरकार ने संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सालभर चलने वाले समारोहों की शुरुआत की। महबूबा मुफ्ती ने अपने पोस्ट में लिखा आज जब हम संविधान दिवस मना रहे हैं, यह दुखद है कि हमारे देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय अत्यधिक खतरों का सामना कर रहा है। उनका सम्मान, जीवन, आजीविका और पूजा स्थल हमलों का शिकार हो रहे हैं, जो संविधान द्वारा हर नागरिक के लिए समान अधिकार और सम्मान की गारंटी के खिलाफ है।
विज्ञापन


उन्होंने संभल में हुई हिंसा को एक दर्दनाक याद बताया, जहां पांच लोग मारे गए। महबूबा ने कहा मस्जिदों के नीचे मंदिरों की तलाश का यह रुझान जारी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि सभी धार्मिक स्थलों की स्थिति, जैसे वे 1947 में थे, वैसी ही बनी रहनी चाहिए। यह भी कहा कि संविधानिक मूल्यों और कानून के शासन का क्षरण बेहद चिंताजनक है। यदि हम जो भारत के विचार में विश्वास करते हैं, यदि हम इन मूल्यों की रक्षा के लिए खड़े नहीं होते, तो हमारा देश अपनी अद्वितीय पहचान खो सकता है और हमारे पड़ोसियों जैसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed