{"_id":"68c48f471479dcbadb070185","slug":"jyodian-news-accident-news-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101886-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनियंत्रित कार ने बाइक को राैंदा, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनियंत्रित कार ने बाइक को राैंदा, दो लोग घायल
Sat, 13 Sep 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
खौड़ पुलिस थाने के अंतर्गत आते गांव चक्क मलाल के पास हुआ हादसा
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस थाने के अंतर्गत आते गांव चक्क मलाल के पास वीरवार रात कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस कारण मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए।
कार को रजत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी चक मलाल तहसील खौड़ चला रहा था। वह पलांवाला से चक्क मलाल की तरफ जा रहा था। गांव चक्क मलाल के पास पहुंचा तो कार में तकनीकी खराबी आने से संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ज्यौड़ियां से खौड़ की तरफ आ रहे आ रहे मोटरसाइकिल सवार इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान पंकज सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी लाहम कोटमैरा और निखिल सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पलांवाला के रूप में हुई।
विज्ञापन
राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी खौड़ में भर्ती करवाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक फरार बताया जा रहा है।