फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKP SI Exam Scam: Recruitment of jammu kashmir police Sub Inspector cancelled CBI investigation recommended by Lieutenant Governor Manoj Sinha

JKP SI Exam Scam: सब-इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द, CBI से जांच की सिफारिश- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Fri, 08 Jul 2022 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 08 Jul 2022 01:58 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती को रद्द कर दिया गया है। इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश भी की गई है।

विज्ञापन
JKP SI Exam Scam: Recruitment of jammu kashmir police Sub Inspector cancelled CBI investigation recommended by Lieutenant Governor Manoj Sinha
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती को रद्द कर दिया गया है। इस मामले में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश भी की है। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल के कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। इस ट्वीट में लिखा है-  'जेकेपी सब-इंस्पेक्टर की भर्ती रद्द कर दी गई है। चयन प्रक्रिया में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। हमारे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में पहला बड़ा कदम है। सरकार जल्द ही नई भर्ती के लिए कार्रवाई तय करेगी।'

रिजल्ट के बाद से ही धांधली के लग रहे थे आरोप

जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 1200 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से ही इसमें धांधली के लिए आवाज उठना शुरू हो गई थी। पहले सोशल मीडिया पर, तो फिर अभ्यर्थियों ने इस मामले में जांच के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया। परीक्षा में जांच के लिए प्रदेशभर में जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिले थे।
विज्ञापन


मामले में अभ्यर्थियों के भी अलग-अलग मत रहे

एसआई भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के भी अलग-अलग मत देखने को मिले हैं। इसमें कुछ अभ्यर्थी भर्ती के लिए सीबीआई जांच की मांग लगातार करते आ रहे हैं। तो वहीं, कुछ उम्मीदवारों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं करने की मांग की थी। उनका कहना था कि जिन अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

JKP SI Exam Scam: Recruitment of jammu kashmir police Sub Inspector cancelled CBI investigation recommended by Lieutenant Governor Manoj Sinha
LG Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला

जांच समिति का किया गया था गठन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसके लिए जांच समिति गठित की। समिति ने प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। समिति के हाथ गड़बड़ी के कुछ सबूत लगे हैं। बताते हैं कि जांच समिति ने पहले सौ स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों में 50-60 को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी समिति की ओर से पूछे गए सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए। पूरी धांधली में अर्धसैनिक बलों से जुड़े एक रिटायर्ड अफसर, एक नेता की सुरक्षा में लगे कर्मी का नाम सामने आया है, जो इन दिनों भूमिगत हैं। भर्ती परीक्षा कराने वाली एजेंसी की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

सरकार से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जांच समिति ने विभिन्न पहलुओं पर जांच की है। भर्ती परीक्षा का रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को भी बुलाकर गहन पूछताछ की है। एक ही परिवार के दो या दो से अधिक लोगों के चयनित होने के मामले में भी समिति ने पूछताछ की है। 

कब हुई थी परीक्षा, कब आया परिणाम

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 27 मार्च को सब इंस्पेक्टर के 1200 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी, जिसका परिणाम चार जून को जारी किया गया है। रिजल्ट के बाद  सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट में कुछ अभ्यर्थियों को मिले अंक पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद प्रदेशभर में इसमें जांच के लिए प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed