{"_id":"65fa8c40f178bd5850056d43","slug":"jkbose-exam-postponed-12th-class-students-distributed-11th-standard-questions-in-paper-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी चूक: 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र में पूछ लिए 11वीं कक्षा के सवाल, JKBOSE ने परीक्षा की स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी चूक: 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र में पूछ लिए 11वीं कक्षा के सवाल, JKBOSE ने परीक्षा की स्थगित
Wed, 20 Mar 2024 05:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:11 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में 12वीं की कक्षा में 11वीं कक्षा के सवाल पूछने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में ऐसा हुआ। प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों से इसके परीक्षा पत्र वापस ले लिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए अगली तारीख जल्द बताई जाएगी।
विज्ञापन
UK Board Exam 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में 12वीं के परीक्षा के दौरान बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार को 12वीं कक्षा के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा देने गए सैकड़ों विद्यार्थियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने प्रश्न पत्र में सभी सवाल 11वीं कक्षा के देखे। विद्यार्थियों ने इसका विरोध जताया। हालात यह बन गए कि जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने परीक्षा को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
एक छात्र ने बताया कि शारीरिक शिक्षा का परीक्षा पैटर्न पूरी तरह से अलग था। 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से केवल दो अंक के ही सवाल थे। 12वीं कक्षा के बाकी प्रश्नपत्र 11वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से शामिल किए गए थे।
विज्ञापन
जेकेबीओएसई के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और तदनुसार एक अधिसूचना जारी करेंगे। पेपर में प्रश्न अलग आने की उन्हें जानकारी मिली और उन्होंने परीक्षाओं को फिर से आयोजित करने का फैसला किया है। नई तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।
विज्ञापन